एलेक्स हेल्स ने IPL का ऑफर एक चुटकी में ठुकरा कर खेला इमोशनल कार्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

एलेक्स हेल्स ने IPL का ऑफर एक चुटकी में ठुकरा कर खेला इमोशनल कार्ड

एलेक्स हेल्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया एक पोस्ट।

Alex Hales (Image Credit- Instagram)
                                                 Alex Hales (Image Credit- Instagram)

IPL शुरू होने से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी एक-एक कर इस लीग से अपना नाम वापस ले रहे हैं, जहां इस लिस्ट में जेसन रॉय के बाद एलेक्स हेल्स का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने इस खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में अपने नाम किया था, लेकिन लीग शुरू होता है उससे पहले ही हेल्स ने KKR टीम को धोखा दे दिया और लीग से हट गए। वहीं जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स की कहानी कुछ एक जैसी है और दोनों ने लीग छोड़ने का एक ही कारण बताया है, जिसके बाद से अब टीमों का इंग्लैंड के खिलाड़ियों से भरोसा उठता जा रहा है।

एलेक्स हेल्स ने KKR टीम को दिया धोखा

इस बार का मेगा ऑक्शन कुछ खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा था, साथ ही कुछ खिलाड़ियों को बढ़ी मुश्किल से खरीदा गया था। ऐसे में जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स का इस तरह आईपीएल को छोड़कर जाना सभी को हैरान कर रहा है, साथ ही टीमों को भी काफी परेशानी हो रही है। वहीं इन दोनों ही खिलाड़ियों ने लीग को छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया, जिसके जरिए शायद वो फैन्स को बताना चाहते हैं कि वो किस चीज से गुज रहे हैं। साथ ही KKR टीम ने एलेक्स हेल्स के रिप्लेसमेंट का भी तुरंत ऐलान कर दिया था।

*एलेक्स हेल्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया एक पोस्ट।
*4 महीने से मैं कड़े बायो बबल में था-एलेक्स हेल्स ।
*हेल्स के मुताबिक वो IPL के लंबे बायो बबल में नहीं रहना चाहते थे।
*मैं KKR टीम का शुक्रिया अदा करता हूं-एलेक्स हेल्स।

हेल्स का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alex Hales (@alexhales1)

KKR को मिला नया खिलाड़ी

दूसरी ओर KKR टीम ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सफेद गेंद के फॉर्मेट में कप्तानी संभालने वाले आरोन फिंच को हेल्स की जगह टीम में शामिल किया है। फिंच इस बार के मेगा ऑक्शन में अनसॉल्ड रहे थे।

close whatsapp