जडेजा और CSK के बीच किस बात को लेकर है अनबन? फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने दी सभी जानकारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जडेजा और CSK के बीच किस बात को लेकर है अनबन? फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने दी सभी जानकारी

रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2022 के बीच में ही सीएसके की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)
Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)

जहां भारतीय टी-20 टीम एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ अपने दूसरे टी-20 मैच की तैयारी कर रही है, वहीं इस बीच रवींद्र जडेजा- सीएसके विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल हाल ही में स्टार ऑलराउंडर ने 2021 और 2022 से सीएसके से संबंधित सभी इंस्टाग्राम पोस्ट को हटा दिया। ये होते देख फैंस ने तुरंत ही ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि CSK और जडेजा के बीच सब ठीक नहीं है।

जडेजा के पोस्ट हटाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इसपर बयान आया है। फ्रेंचाइजी कहना है कि सब कुछ ठीक है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि, बाएं हाथ के स्पिनर ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को उनके जन्मदिन पर 7 जुलाई को शुभकामनाएं नहीं दीं, जो उन्होंने पिछले साल तक किया था।

बता दें कि, जडेजा को आईपीएल 2022 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान नामित किया गया था। दुर्भाग्य से, कार्यकाल लंबे समय तक नहीं चला क्योंकि एक कप्तान के रूप में जडेजा सफल नहीं हो पाए थे और बतौर खिलाड़ी भी वो इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उनके कप्तानी से हटने के बाद  धोनी ने एक बार फिर से बागडोर संभाली और चोटिल होने की वजह से जडेजा बीच सीजन में आईपीएल से बाहर हो गए थे।

जडेजा और फ्रेंचाइजी के बीच कोई अनबन नहीं- CSK अधिकारी

इस बीच CSK के एक अधिकारी ने कहा है कि, ‘फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच कोई अनबन नहीं है। देखिए, यह उनकी निजी फैसला है। हमें अपनी तरफ से इस तरह की घटनाओं की जानकारी नहीं है। सब ठीक है। कुछ भी गलत नहीं है।’

एक कठिन आईपीएल सीजन से गुजरने के बाद, जडेजा ने भी हाल ही में CSK के साथ हुए अपने विवाद को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट की पहली पारी में एक यादगार शतक लगाने के बाद कहा कि, आईपीएल 2022 में हुए सभी विवादों को वो पहले ही भूल चुके हैं।

close whatsapp