इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल को किया बदनाम, किसी ने की स्पॉट फिक्सिंग तो किसी के ऊपर लगा मर्डर का चार्ज - 11 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल को किया बदनाम, किसी ने की स्पॉट फिक्सिंग तो किसी के ऊपर लगा मर्डर का चार्ज

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 11 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें जुर्म करने की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

3- नासिर जमशेद

Nasir Jamshed of Pakista
Nasir Jamshed of Pakistan. (Photo by Richard Huggard/Gallo Images)

नासिर जमशेद पाकिस्तान टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने 2012-13 सीजन में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी को इस सीरीज में जीत दिलाई थी।

बता दें, नासिर जमशेद ने इस तीन मुकाबले की वनडे सीरीज में 241 रन बनाए थे। इसमें 2 शतक भी शामिल थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि भारत के खिलाफ इस सीरीज के बाद जमशेद का फॉर्म लगातार गिरता रहा और उन्हें पाकिस्तान टीम से भी बाहर कर दिया गया।

पाकिस्तान सुपर लीग के 2017 संस्करण में ब्रिटिश राष्ट्रीय क्राइम एजेंसी ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए नासिर जमशेद को गिरफ्तार किया। उनके ऊपर यह आरोप लगा था कि इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच मैच में उन्होंने और भी खिलाड़ियों को मैच फिक्स करने के लिए धमकी दी थी। फरवरी 2020 में, मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने उन्हें खेल की पवित्रता को अपमानित करने के लिए 17 महीने जेल की सजा सुनाई। इससे पहले भ्रष्टाचार रोधी न्यायाधिकरण ने भी इस प्रकरण में भाग लेने के कारण उन पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया था।

Previous
Page 3 / 11
Next

close whatsapp