इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल को किया बदनाम, किसी ने की स्पॉट फिक्सिंग तो किसी के ऊपर लगा मर्डर का चार्ज - 11 का पृष्ठ 9 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल को किया बदनाम, किसी ने की स्पॉट फिक्सिंग तो किसी के ऊपर लगा मर्डर का चार्ज

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 11 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें जुर्म करने की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

9- वेन पार्नेल

Wayne Parnell. (Photo Source: Getty Images)
Wayne Parnell. (Photo Source: Getty Images)

वेन पार्नेल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की थी। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 2011 से 2013 की 1 तक उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से 18 मुकाबलों में 20 विकेट झटके।

अप्रैल-मई 2012 में वेन पार्नेल भारत में ही थे। मई महीने में मुंबई पुलिस ने जुहू में एक रेव पार्टी पर Raid की जिसमें वेन पार्नेल और राहुल शर्मा ड्रग का उपयोग करने के लिए पकड़े गए। हालांकि इन दोनों को ही बाद में बेल पर रिलीज कर दिया गया। दोनों खिलाड़ियों का यही कहना था कि उन्होंने पार्टी में किसी भी तरीके का ड्रग नहीं लिया है।

हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों को ड्रग का उपयोग करने के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया गया। मार्च 2013 में मुंबई पुलिस ने एक चार्जशीट दायर की जिसमें उन्हें वांछित आरोपी घोषित किया गया।

Previous
Page 9 / 11
Next

close whatsapp