वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले आर अश्विन का ये वीडियो देख, बाकी टीमों में भर जाएगा खौफ! - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले आर अश्विन का ये वीडियो देख, बाकी टीमों में भर जाएगा खौफ!

सोशल मीडिया पर सामने आया आर अश्विन का नया वीडियो।

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में आखिरी समय में बदलाव हुआ है, जहां स्पिन गेंदबाज आर अश्विन की टीम में एंट्री हुई है। अश्विन के टीम में आने का कारण था अक्षर पटेल का चोटिल होना, अक्षर को ये चोट एशिया कप के दौरान लगी थी और वो फिट नहीं हो पाए। ऐसे में अश्विन की लॉटरी लग गई, दूसरी ओर ये स्पिनर पहले से ही खुद को तैयार करने में लगा हुआ था और उसका वीडियो भी सामने आया है।

किस्मत हो तो आर अश्विन जैसी

जी हां, एक समय ऐसा लगा रहा था कि आर अश्विन टीम इंडिया के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेलेंगे, लेकिन इस खिलाड़ी की मेहनत और किस्मत ने ऐसा साथ दिया की सफेद गेंद से जुड़ा हर मेगा टूर्नामेंट इस खिलाड़ी ने खेला है। इसकी शुरूआत साल 2021 से हुई थी, जहां अश्विन ने लंबे समय बाद टी-20 टीम में वापसी करते हुए 2021 का टी20 वर्ल्ड कप खेला। उसके बाद वो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा थे, वहीं अब वो इस साल 50 ओवर का वर्ल्ड कप भी खेलने जा रहे हैं।

आर अश्विन का ये वीडियो देख डर जाएगी बाकी टीमें

*सोशल मीडिया पर सामने आया आर अश्विन का नया वीडियो।
*नए वीडियो में स्पिन गेंदबाज GYM में वर्कआउट करता रहा है नजर।
*क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ अब GYM में भी काफी मेहनत करते हैं अश्विन।
*फैन्स ने भी कमेंट्स में अश्विन को वर्ल्ड के लिए बेस्ट ऑफ लक लिखा है।

GYM में पूरा जोश दिखा रहे हैं स्पिनर आर अश्विन

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है खिलाड़ी

जब से अश्विन की वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में एंट्री हुई है, तब से वो सोशल मीडिया पर Trend कर रहे हैं। जहां फैन्स इस खिलाड़ी के चयन से काफी ज्यादा खुस है और वर्ल्ड कप के लिए अश्विन को अहम खिलाड़ी बता रहे हैं। दूसरी ओर BCCI ने भी अपने सोशल मीडिया पर अश्विन का एक वीडियो शेयर किया है, जहां पूरा फोकस इस खिलाड़ी पर है और इस वीडियो को भी फैन्स अब जमकर प्यार दे रहे हैं। अब देखना अहम होगा कि वर्ल्ड कप में अश्विन का प्रदर्शन कैसा रहता है।

BCCI ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?