एलिसा हीली ने अपने दौरे से पहले भारतीय महिला टीम को दी कड़ी चेतावनी
यह टेस्ट मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - Dec 8, 2023 1:45 pm

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली 21 दिसंबर से शुरू हो रहे भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें, यह टेस्ट मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
एलिसा हीली को महिला बिग बैश लीग के दौरान अपने घर में चोट लग गई थी लेकिन अब वो पूरी तरह से तैयार है और भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में अनुभवी खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी करने को देखेंगी। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए वो उपलब्ध रहेगी।
एलिसा हीली ने आज यानी 8 दिसंबर को Kayo Summer Of Cricket Launch पर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि मैं पहले टेस्ट मैच में खेलूंगी। उन्हें मुझे रोकने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी होगी।’
ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक भारत के खिलाफ चुनौती को लेकर एलिसा हीली ने कहा कि, ‘पिछले एक हफ्ते से मैंने नेट्स में अभ्यास करना शुरू कर दिया है और भारत के खिलाफ बड़ी सीरी़ज के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।’
Meg Lanning के संन्यास लेने के बाद एलिसा हीली को ऑस्ट्रेलिया टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है
अनुभवी खिलाड़ी Meg Lanning ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड बहुत जल्द उनकी जगह एलिसा हीली को टीम का कप्तान नियुक्त कर सकता है। इसको लेकर एलिसा हीली ने कहा कि, ‘हम बुधवार यानी 13 दिसंबर को भारत के लिए रवाना होंगे और अगर मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो मुझे बहुत खुश होगी। मुझे ऐसा लगता है मैं पिछले 18 महीनों से बेंच में बैठकर Lanning का इंतजार कर रही थी लेकिन उन्होंने जो फैसला लिया उसको सुन हम सब काफी हैरान थे।
भारत में जाकर मल्टी फॉर्मेट सीरीज में टीम की कप्तानी करना सच में काफी मजेदार है और जिसको भी यह काम मिलेगा वो इसके लिए काफी उत्साहित होगा। अगर वो मैं हूं तो यह बहुत ही खूबसूरत बात है।’