IPL 2024: स्टार्क के ऑक्शन में रिकाॅर्ड बोली में सोल्ड होने के बाद बीयर पीने की वीडियो पर आया क्रिकेटर की पत्नी का बड़ा रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: स्टार्क के ऑक्शन में रिकाॅर्ड बोली में सोल्ड होने के बाद बीयर पीने की वीडियो पर आया क्रिकेटर की पत्नी का बड़ा रिएक्शन

आईपीएल 2024 में मिचेल स्टार्क के 24.75 करोड़ में सोल्ड होने के बाद एलिसा हीली की बीयर पीते हुए एक वीडियो वायरल हो गई थी। 

Alyssa Healy and Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)
Alyssa Healy and Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए आईपीएल 2024 का ऑक्शन किसी सपने से कम नहीं रहा है। गौरतलब है कि 19 दिसंबर को हुए इस ऑक्शन में स्टार्क को दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिकाॅर्ड 24.75 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही वह आईपीएल नीलामी में सोल्ड होने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

तो वहीं स्टार्क के आईपीएल ऑक्शन में रिकाॅर्ड बोली में सोल्ड होने के बाद उनकी पत्नी और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली की एक वीडियो वायरल हो गई थी, जिसमें वह बीयर पीती हुए नजर आ रही थी। दूसरी ओर, अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद एलिसा हीली ने इस पर सफाई देते हुए बड़ा बयान दिया है। हीली का कहना है कि मैं बीयर के बारे में नहीं सोच रही थी।

एलिसा हीली ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

बता दें कि बीयर पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद क्रिकेट लाउंज की एक खबर के अनुसार एलिसा हीली ने कहा- मैं उस समय जिम में थी और बीयर के बारे में नहीं सोच रही थी। मैं वास्तव में जिम में कड़ी मेहनत कर रही थी, जब यह सब हो रहा था। लेकिन हां उनके (मिचेल स्टार्क) और पैट कमिंस के लिए यह दिन अद्भुत था।

साथ ही आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क के अलावा पैट कमिंस भी आईपीएल नीलामी में सोल्ड होने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कमिंस को 18.50 करोड़ में सनराइरजर्स हैदराबाद ने खरीदा है।

देखें एलिसा हीली की यह वायरल वीडियो

https://twitter.com/fact_statistics/status/1737072090258509943?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1737072090258509943%7Ctwgr%5Eea87493fe23315fa642565aa77738ee1ccf0185d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Fwas-not-thinking-of-beers-alyssa-healy-clarifies-on-viral-drinking-video-after-following-starcs-historic-ipl-bid%2F

ये भी पढ़ें- IPL 2024: Who’s Robin Minz? कौन है ये पहले आदिवासी खिलाड़ी राॅबिन मिंज जिसके पीछे GT ने 3.6 करोड़ लगा दिए

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?