रांची में इंग्लैंड टीम का दिखा अलग ही क्रेज, इंग्लिश खिलाड़ियों को देखने आई भारी भीड़
इंग्लैंड टीम के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
अद्यतन - Feb 25, 2024 1:10 pm

इंग्लैंड टीम इस वक्त भारत के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस सीरीज को देखने अभी तक ढेर सारे फैन्स स्टेडियम पहुंचे हैं, इस बीच इंग्लिश टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है और इस वीडियो में फैन्स की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
इंग्लैंड टीम ने किया रोहित की सेना को ऑल आउट
रांची टेस्ट मैच का दूसरा दिन इंग्लैंड टीम के नाम रहा था, इस दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिनर शोएब बशीर के आगे फेल हो गए थे। जहां दूसरे दिन टीम इंडिया के 7 विकेट गिरे थे, तो वहीं तीसरे दिन ध्रुव जुरेल ने दमदार बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे छोर पर उनको किसी और का साथ नहीं मिला। जिसके बाद भारतीय टीम कुल 307 रनों पर आउट हो गए और जुरेल ने इस दौरान कुल 90 रन बनाए। जिसके बाद इस बल्लेबाज का ड्रेसिंग रूम में तालियों के साथ में स्वागत किया गया और सोशल मीडिया पर भी हर जगह जुरेल छाए हुए हैं।
फैन्स के बीच गजब क्रेज है इंग्लैंड टीम का
*इंग्लैंड टीम के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
*जहां इस वीडियो में इंग्लिश टीम बस से नीचे उतर रही है।
*इस दौरान स्टोक्स की टीम को देखने आए थे ढेर सारे फैन्स।
*रांची के लोकल लोग इस टेस्ट मैच को लेकर हैं काफी उत्साहित।
इंग्लैंड टीम के सोशल मीडिया पर ये वीडियो आया है
शोएब बशीर को लेकर ECB का इंस्टाग्राम पोस्ट
इस समय इंग्लिश टीम है सीरीज में पीछे
अब तक टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कुल 3 टेस्ट मैच हुए हैं और चौथा टेस्ट मैच जारी है, वहीं इंग्लिश टीम ने पहला मैच अपने नाम किया था। उसके बाद Vizag और फिर राजकोट में टीम इंडिया ने जीत की कहानी लिखी और सीरीज में धमाकेदार वापसी की, इस समय रोहित की सेना सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा।