राजनीति की पिच पर मात्र 8 दिन ही टिक पाए अंबाती रायडू, खुद बताया इसे छोड़ने के पीछे का मुख्य कारण

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू आगामी ILT20 सीजन में MI अमीरात से खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू आगामी ILT20 सीजन में MI अमीरात से खेलते हुए नजर आएंगे। यही वजह है कि उन्होंने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) से हटने का फैसला लिया है। बता दें, अंबाती रायडू ने इस पार्टी में शामिल होने से सिर्फ 8 दिन बाद 6 जनवरी को अपने राजनीतिक सफर से संन्यास ले लिया है।

Advertisement
Advertisement

वाईएसआरसीपी में शामिल होने पर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने 45 दिवसीय खेल उत्सव की शुरुआत की। हालांकि, पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने शुरू में अपने फैसले का कारण अज्ञात रखते हुए कहा कि वह राजनीति से ब्रेक ले रहे हैं और जल्द ही अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे। 7 जनवरी को उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वो ILT20 के आगामी सत्र में खेलते हुए नजर आएंगे और यही वजह है कि वो राजनीति से ब्रेक ले रहे हैं।

अंबाती रायडू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘मैं अंबाती रायडू 20 जनवरी से दुबई में शुरू होने वाले आगामी ILT20 में MI अमीरात टीम का प्रतिनिधित्व करूंगा। यही वजह है कि मैं राजनीति से ब्रेक ले रहा हूं। मैंने YSRCP पार्टी में सभी को इस बात की जानकारी दे दी है कि मैं थोड़े समय के लिए राजनीति से बाहर रहूंगा और भविष्य की योजना को लेकर भी उनको मैं बता दूंगा।’

यह रहा अंबाती रायडू का ट्वीट:

बता दें, अंबाती रायडू इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से भी खेल चुके हैं। वो 7 सालों तक मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे और 2013, 2015 और 2017 सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

यह भी पढ़े: SA20 2024: MI केपटाउन को लगा बड़ा झटका, आगामी सीजन से बाहर हुए राशिद खान; अब यह दिग्गज संभालेगा टीम की कमान

मुंबई इंडियंस के बाद अंबाती रायडू चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए थे। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बाद उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।

Advertisement