अंबाती रायुडू ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘सालों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का जुनून के साथ सपोर्ट कर रहे फैन्स के लिए मुझे दिल से बुरा लगता है। अगर आरसीबी फ्रेंचाइजी टीम का मैनेजमेंट और लीडर्स अपने पर्सनल माइलस्टोन से पहले टीम के भले को रखते… आरसीबी अभी तक कई ट्रॉफी जीत चुकी होती।
याद करिए कितने शानदार खिलाड़ियों को इस फ्रेंचाइजी टीम ने जाने दिया, अपने मैनेजमेंट पर दबाव डालिए कि वो ऐसे खिलाड़ियों को टीम में लेकर आएं, जो टीम की भलाई को पहले रखें, मेगा ऑक्शन से एक शानदार चैप्टर शुरू किया जा सकता है।’
My heart truly goes out to all the rcb supporters who have passionately supported the team over the years. If only the management and the leaders had the teams interests ahead of individual milestones .. rcb would have won multiple titles. Just remember how many fantastic players…
— ATR (@RayuduAmbati) May 24, 2024
वहीं इससे पहले अंबाती रायुडू ने आरसीबी की हार को लेकर कहा, ‘अगर आप आरसीबी की बात करें तो यह दर्शाता है कि सिर्फ जुनून और जश्न मनाने से आप ट्रॉफी नहीं जीत सकते हैं। आप सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचकर ट्रॉफी नहीं जीत सकते हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं सोचना कि आप सिर्फ सीएसके को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर सकते हैं।’
