"बस करो फैंस..."- अंबाती रायडू को पहले बुलाया 'JOKER', अब उनके ही सपोर्ट में उतरे केविन पीटरसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

“बस करो फैंस…”- अंबाती रायडू को पहले बुलाया ‘JOKER’, अब उनके ही सपोर्ट में उतरे केविन पीटरसन

रायडू की फैंस लगातार आलोचना कर रहे हैं।

Kevin Pietersen and Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter X)
Kevin Pietersen and Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल 2024 के फाइनल मैच मैच में पूर्व भारतीय कप्तान और आरसीबी की ओर से ऑरेंज कैप जीतने वाले विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया था।

रायडू ने आईपीएल के फाइनल में कोहली को लेकर कहा था कि ऑरेंज कैप जीतने से आईपीएल ट्राॅफी नहीं जीती जाती। साथ ही यह पहली बार नहीं था जब रायडू ने कोहली या उनकी टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लेकर कोई बयान दिया हो। रायडू अक्सर अपने बयान की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं।

तो वहीं जब फाइनल मैच में रायडू ने कोहली को लेकर बयान दिया था, तो तब से उनकी लगातार आलोचना देखने को मिल रही है। फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार रायडू पर निशाना साध रहे हैं। दूसरी ओर, अब इन आलोचनाओं के बीच रायडू को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन का साथ मिला है। पीटरसन ने फैंस से गुजारिश की है कि इस तरह किसी की आलोचना नहीं करनी चाहिए।

रायडू को मिला केविन पीटरसन का साथ

बता दें कि इंटरनेट पर रायडू की लगातार हो रही आलोचना के बीच केविन पीटरसन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के माध्यम से कहा- कम ऑन गायज, सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों या उनके खिलाफ जनजातीयता को कम करने की जरूरत है। उदाहरण- अंबाती रायडू और मैं आईपीएल फाइनल के बाद बात कर रहे थे, और अचानक अंबाती के प्रति दुर्व्यहार यह बाढ़ में बदल गया। कृप्या इसे रोकें।

देखें केविन पीटरसन का यह ट्वीट

दूसरी ओर, आपको आईपीएल फाइनल के बारे में जानकारी दें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ केकेआर तीन बार आईपीएल ट्राॅफी जीतने वाली कुल तीसरी टीम बन गई थी।

close whatsapp