वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने दुनिया के सामने पेश की अपनी नई मर्सिडीज-बेंज एएमजी कार

आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद आंद्रे रसल ने लिया है क्रिकेट से ब्रेक।

Advertisement

Andre Russell. (Photo Source: Andre Russell/ Instagram)

वेस्टइंडीज टीम के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के समापन के बाद क्रिकेट से थोड़े समय का ब्रेक लिया है। इसी बीच उन्होंने अपनी मर्सिडीज-बेंज एएमजी कार जो उन्होंने हाल ही में खरीदी है उसकी झलक अपने फैंस को दिखाई है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा बड़े सपने देखते हैं और सपने कड़ी मेहनत और बलिदान के साथ हकीकत में बदल जाते हैं।

Advertisement
Advertisement

बता दें, इस विस्फोटक ऑलराउंडर को KKR ने IPL 2022 में 12 करोड़ में रिटेन किया था। उन्होंने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कार का एक वीडियो साझा किया जिसके बाद कई क्रिकेटरों और फैंस ने उनकी कार की खूब तारीफ की।

यहां देखिए आंद्रे रसल का वो पोस्ट

सूर्यकुमार यादव, क्रिस गेल, शेल्डन कॉटरेल और डेरेन सैमी ने इस पोस्ट पर अपनी राय दी। रसल ने IPL 2022 के समाप्त होने के बाद क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक लिया हुआ है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनको पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम में शामिल नहीं किया गया है।

आंद्रे रसल का IPL 2022 का प्रदर्शन

आंद्रे रसल ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उनकी टीम KKR का ये सीजन काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने कुल 14 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज की थी और अंक तालिका में सातवें पायदान पर रहे थे।

उन्होंने इस सीजन में 37 के अधिक की औसत और 174.48 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए थे। यही नहीं गेंदबाजी में उन्होंने 14 मुकाबलों में 17 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की थी जिसमें उन्होंने 4 रन देकर 5 विकेट झटके थे। रसल KKR के साथ 2014 से हैं।

वहीं रसल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज की ओर से नवंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था। इसके बाद से टीम में उनको जगह नहीं मिली है, हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि आगामी ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए उनका चयन टीम में एक बार फिर से हो सकता है।

Advertisement