गुड़ पर मक्खी की तरह आईपीएल ट्राॅफी से चिपके आंद्रे रसेल, वायरल हुई वीडियो
IPL 2024 को केकेआर ने जीता है
अद्यतन - May 28, 2024 7:09 pm

आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल मैच 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला गया था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में केकेआर ने फाइनल में 8 विकेट से जीत हासिल कर, खिताब को तीसरी बार अपने नाम कर लिया था।
दूसरी ओर, कोलकाता को ये मैच जिताने में हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल (andre russell) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रसेल ने फाइनल मैच में 2.3 ओवर में 19 रन देकर अब्दुल समद, एडेन मार्करम और पैट कमिंस जैसे बड़े खिलाड़ियों के विकेट हासिल किए थे।
तो वहीं आईपीएल ट्राॅफी को दूसरी बार जीतने पर आंद्रे रसेल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। साथ ही रसेल की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें रसेल आईपीएल ट्राॅफी जीतने के बाद उसे छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। रसेल की इस वीडियो को केकेआर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसपर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें आंद्रे रसेल की इंटरनेट पर वायरल वीडियो
Andre be like, “Ami Chaarbo Na!” 🥺 pic.twitter.com/DJ6HvW7uWR
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 28, 2024
दूसरी ओर, फाइनल मैच के बारे में जानकारी दें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। हैदराबाद की पूरी टीम 18.3 ओवर में मात्र 113 रनों पर सिमट गई। SRH की ओर से कप्तान पैट कमिंस 24 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे थे। इसके अलावा टीम का और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका था।
इसके बाद जब केकेआर हैदराबाद से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 10.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। केकेआर के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 39 रन बनाए, तो वेंकटेश अय्यर ने 52* रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी।