जस्टिन लैंगर के इस्तीफा देने के बाद एंड्रयू मैकडोनाल्ड को दिया गया अंतरिम प्रभार
जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।
अद्यतन - Feb 5, 2022 12:19 pm

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) अलग हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के रूप में उनका अनुबंध जून के महीने में खत्म हो रहा था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। वह तीन साल से ज्यादा समय तक इस पद पर रहे।
ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय से जस्टिन लैंगर का अनुबंध बढ़ाने को लेकर चर्चा हो रही थी, लेकिन उन्हें कथित तौर पर कोच बने रहने के लिए फिर से आवेदन करने के लिए कहा गया था जिस पर वह नाराज हो गए थे। कुछ दिनों पहले ही जस्टिन लैंगर ने कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जहां उनके अनुबंध को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। इस मीटिंग के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
जस्टिन लैंगर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) हुए अलग
जस्टिन लैंगर की प्रबंधन फर्म डायनामिक स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पुष्टि की है कि उनके क्लाइंट जस्टिन लैंगर ने 4 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह इस्तीफा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ बैठक के बाद आया है और यह इस्तीफा तुरंत प्रभावी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी जस्टिन लैंगर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
Cricket Australia has today accepted the resignation of men's team head coach Justin Langer. pic.twitter.com/BhjrN9kuF3
— Cricket Australia (@CricketAus) February 5, 2022
“I would like to sincerely thank Justin and also his family for all that they have given to Australian cricket over the past four years, for which we remain eternally grateful.” – CEO Nick Hockley
— Cricket Australia (@CricketAus) February 5, 2022
जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एंड्रयू मैकडोनाल्ड को ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। CA ने लैंगर को इस साल के अंत तक कार्यकाल में विस्तार का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया एंड्रयू मैकडोनाल्ड को ऑस्ट्रेलिया टीम का अंतिरम कोच नियुक्त किया गया है। और वह राष्ट्रीय टीम के अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका में अपनी जिम्मेदारी को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में निभाते हुए दिखाई देंगे।
Andrew McDonald will step up into the role of interim head coach of our men's national team, with official duties beginning with Australia's upcoming T20I series against Sri Lanka. pic.twitter.com/BW3j4PBPrf
— Cricket Australia (@CricketAus) February 5, 2022