Angelo Mathews ने श्रीलंका के लिए रचा इतिहास, इस खास रिकाॅर्ड को किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

Angelo Mathews ने श्रीलंका के लिए रचा इतिहास, इस खास रिकाॅर्ड को किया अपने नाम

इस रिकाॅर्ड को हासिल करने वाले दुनिया के कुल 17वें खिलाड़ी हैं एंजेलो

Angelo Mathews (Image Credit- Twitter X)
Angelo Mathews (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका और न्यूजीलैंड (SL vs NZ) के बीच आज 26 सितंबर, गुरुवार से जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू हो चुका है। तो वहीं इस मैच में श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के साथ ही अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि यह मैथ्यूज का श्रीलंका के लिए घर पर तीनों फाॅर्मेट को मिलाकर खेला गया, कुल 200वां मैच था। वह घर पर 200 से ज्यादा मैच खेलने वाले अब दुनिया के 17वें खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि श्रीलंका के कुल तीसरे। मैथ्यूज से पहले पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने (249) और कुमार संगाकारा (235) ने घर पर 200 से ज्यादा मैच तीनों फाॅर्मेट को मिलाकर खेले हैं। लेकिन अब इस खास लिस्ट में मैथ्यूज का भी नाम जुड़ गया है।

देखें घर पर 200+ मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची

नाम करियर घर पर खेले गए मैच (Test+ODI+T20I)
एलन बाॅर्डर (Allan Border) 1978-1994 263
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 1990-2013 258
महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) 1997-2014 249
रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) 1995-2012 249
स्टीव वाॅ (Steve Waugh) 1985-2004 242
कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) 2000-2015 235
जैक कैलिस (Jacques Kallis) 1995-2013 234
मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) 2006-Present 229
मार्क बाउचर (Mark Boucher) 1998-2012 219
विराट कोहली (Virat Kohli) 2009-Present 219
शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) 2006-Present 217
राॅस टेलर (Ross Taylor) 2006-2022 210
क्रिस गेल (Chris Gayle) 2000-2021 204
जेम्स एंडरसन (James Anderson) 2003-2024 203
एमएस धोनी (MS Dhoni) 2005-2019 202
टिम साउदी (Tim Southee) 2008-Present 201
एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) 2009-Present 200

दूसरी ओर, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो मेजबान श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड ने 90 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 306 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर इस समय एंजेलो मैथ्यूज 78* और कामिंडू मेंडिस 51* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (1) ने निराश किया, तो दिमुथ करुणारत्ने ने 46 और दिनेश चंडीमल ने 116 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली है। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 सफलता मिली है।

close whatsapp