'मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई समस्या है' T20 WC शेड्यूल पर अनिल कुंबले हरभजन सिंह से अलग राय रखते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई समस्या है’ T20 WC शेड्यूल पर अनिल कुंबले हरभजन सिंह से अलग राय रखते हैं

2 जून से शुरू हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप 

LONDON, ENGLAND – JUNE 01: Chairman, ICC Cricket Committee, Anil Kumble talks to the committee during the ICC Cricket Committee Meeting at Lords on June 1, 2016 in London, England. (Photo by Christopher Lee/Getty Images)

जैसे-जैसे आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियों को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। बता दें कि इस बार यह टूर्नामेंट 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है।

आईपीएल 2024 और टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने के बीच मात्र एक हफ्ता है। तो वहीं इसको लेकर इस समय दो विचार सामने आ रहे हैं। पहला पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का है।

भज्जी का कहना है कि आईपीएल 2024 के शेड्यूल की वजह से टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां प्रभावित हुई है। अगर यह टूर्नामेंट इतने लेट नहीं होता, तो भारत को कम से कम 4-5 प्रैक्टिस मैच खेलने के लिए मिलते, जिससे कि भारतीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज और यूएसए की प्लेइंग कंडीशन के अनुसार सही से ढल पाते।

हालांकि, अब इस मसले पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और टीम इंडिया के कोच रहे अनिल कुंबले (Anil Kumble) अलग रखते हैं। जंबो के उपनाम से मशहूर कुंबले ने कहा है कि उन्हें आईपीएल के शेड्यूल से कोई समस्या नहीं है और इससे टीम इंडिया की तैयारियां प्रभावित नहीं होंगी।

अनिल कुंबले ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही हिदुंस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनिल कुंबले ने कहा- भारतीय खिलाड़ियों की बात करें जो लोग आईपीएल प्लेऑफ का हिस्सा नहीं हैं, वे टी20 वर्ल्ड कप के लिए निश्चित रूप से जल्दी जाएंगे, और जो खिलाड़ी प्लेऑफ का हिस्सा हैं वे आईपीएल के तुरंत बाद चले जाएंगे। इसलिए, मुझे कोई समस्या नहीं लगती कि इससे भारतीय टीम की तैयारियां प्रभावित हुई हैं।

कुंबले ने आगे कहा- आपको टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईपीएल में खेलने से बेहतर तैयारी नहीं मिल सकती है। आप इस टूर्नामेंट में 14 या 16-17 क्वालिटी भरे मैच खेलते हैं। इसलिए, आपको इस टूर्नामेंट से बेहतर और कहीं तैयारी नहीं मिल सकती है। आप ने इसमें दबाव भरे मैच खेले हैं। आप यहां पर खिलाड़ियों के खेल को देखकर अंदाजा लग जाएगा कि वर्ल्ड कप कहां जा रहा है।

close whatsapp