सचिन तेंदुलकर को "Playboy" समझती थी अंजली की मां..! दामाद की यह बात सुनकर रह गई थी दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर को “Playboy” समझती थी अंजली की मां..! दामाद की यह बात सुनकर रह गई थी दंग

90 के दशक में सचिन इंग्लैंड में डेविड बेकहम की तरह थे- अंजली तेंदुलकर की मां

Sachin Tendulkar, Anjali Tendulkar & Annabelle Mehta (Photo Source: X/Twitter)
Sachin Tendulkar, Anjali Tendulkar & Annabelle Mehta (Photo Source: X/Twitter)

भारत के महान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर की शादी को करीबन 30 साल हो चुके हैं। सचिन और अंजली की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है, दोनों की पहली मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ दोनों का रिश्ता एक दिन प्यार में बदला और उन्होंने 5 साल डेट करने के बाद 24 मई, 1995 को शादी रचाई थी।

बता दें, अंजली सचिन से 6 साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों हमेशा कहते हैं कि उनके रिश्ते में उम्र कभी भी बाधा नहीं बनी। अंजली तेंदुलकर की मां एनाबेल मेहता ने हाल ही में उस वक्त के बारे में बात की, जब सचिन ने महज 19 साल की उम्र में अंजली से शादी के लिए हाथ मांगा था।

मुझे उसकी आंखों में देखकर पूछना था- एनाबेल मेहता

अंजली की मां एनाबेल मेहता को लगता था सचिन तेंदुलकर भी बाकी क्रिकेटर्स की तरह कहीं प्लेबॉय तो नहीं है, इसलिए उन्हें सचिन की आंखों में आंखे डालकर पूछना था कि वह उनकी बेटी के बारे में क्या सोचते हैं। NDTV के अनुसार एनाबेल मेहता ने अपने नए संस्मरण ‘My Passage to India.’ में लिखा है,

मैंने तब तक यह जान लिया था कि सचिन भारतीय क्रिकेट का सबसे चमकता सितारा है, लेकिन मैं उसके कई साथी क्रिकेटरों की तरह प्लेबॉय होने की संभावना से चिंतित थी। 90 के दशक में सचिन इंग्लैंड में डेविड बेकहम की तरह थे। मुझे उसकी आंखों में देखकर पूछना था कि वह मेरी बेटी के बारे में क्या फील करता है। 

सचिन तेंदुलकर ने एनाबेल मेहता के सवालों का तुरंत जवाब देते हुए कह दिया था कि वह उनकी बेटी से शादी करना चाहते हैं। अंजली की मां ने यह भी खुलासा किया कि वह 19 साल के सचिन के जवाब से थोड़ा आश्चर्यचकित हो गई थी।

‘हम शादी करना चाहते हैं’ ये उसके सटीक शब्द थे। मैं चकित थी, मैंने हमेशा कल्पना की थी कि अंजली एक लंबे, काले और सुंदर आदमी से शादी करेगी। सचिन सांवला और सुंदर था, लेकिन 19 साल की उम्र में भी वह लड़का ही था और इतना छोटा। अंजली उससे लंबी, जो साढ़े पांच फुट की है। सचिन के बाउंसी बाल शायद उसे एक और इंच देते हैं, लेकिन अंजली हाई हील्स पहन सके उसकी हाइट उतनी नहीं थी। 

close whatsapp