मांजरेकर को नहीं लगता दिनेश कार्तिक खेल पाएंगे टी-20 वर्ल्ड कप
कार्तिक की फॉर्म को लेकर IPL खत्म होने का इंतजार करना होगा-संजय।
अद्यतन - Aug 1, 2022 6:39 pm

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर की हिट लिस्ट में अब दिनेश कार्तिक आ चुके हैं, जी हां वो ही दिनेश कार्तिक जो आईपीएल में अपने बल्ले की चमक बिखेर रहे हैं। लेकिन शायद ये चीज संजय मांजरेकर को पसंद नहीं आ रही है और अब मांजरेकर अपने बयान से दिनेश कार्तिक के टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के सपने को तोड़ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब संजय मांजरेकर ने आईपीएल के इस सीजन में किसी खिलाड़ी को लेकर बयान दिया है, इससे पहले भी वो पोलार्ड को लेकर काफी कुछ बोल चुके हैं।
अब दिनेश कार्तिक के पीछे पड़ गए हैं श्रीमान संजय मांजरेकर जी
दिनेश कार्तिक इस बार RCB टीम से आईपील खेल रहे हैं, भले ही SRH के खिलाफ वो फ्लॉप रहे हो। लेकिन उससे पहले हर मैच में कार्तिक के बल्ले का कमाल देखने को मिला, वहीं इस बल्लेबाज का प्रदर्शन देख फैन्स को उम्मीद है कि वो इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में वापसी कर लेंगे। साथ ही क्रिकेट के जानकार भी ये ही चाहते हैं कि, डीके को टीम इंडिया में मौका मिले। लेकिन इस मामले में संजय मांजरेकर कुछ अलग ही बयान दे रहे हैं, जो शायद कार्तिक के फैन्स को पसंद ना आए।
*कार्तिक की फॉर्म को लेकर IPL खत्म होने का इंतजार करना होगा-संजय।
*’कार्तिक की टीम में वापसी पर बात होती है, तो 1 खिलाड़ी की छुट्टी पक्का है’।
*मांजरेकर के मुताबिक दिनेश कार्तिक के लिए आसान नहीं होगा वापसी करना।
*टीम इंडिया में वापसी के लिए कार्तिक का मुकाबला हार्दिक से होगा- संजय।
दिनेश लगातार वापसी का गा रहे हैं राग
दूसरी ओर RCB के लिए हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद दिनेश कार्तिक वापसी की बात बोलते हैं, कार्तिक का कहना है कि वो टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करना चाहते हैं और इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं।