किसी छोटे बच्चे से कम नहीं हैं युजवेंद्र चहल, करते रहते हैं साथियों के साथ मजाक!
RR टीम ने अपने सोशल मीडिया वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - May 13, 2023 3:53 pm

युजवेंद्र चहल का फनी अंदाज सभी जानते हैं, टीम इंडिया हो या IPL ये खिलाड़ी हमेशा मस्ती के मूड में रहता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों भी देखने को मिल रहा है, जहां चहल राजस्थान टीम से IPL में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और मैदान के बाद खूब फन भी कर रहे हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
बड़ा रिकॉर्ड किया युजवेंद्र चहल ने अपने नाम
दूसरी ओर इस IPL में RR टीम से खेलते हुए युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जहां ये गेंदबाज अब लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बन बन गया है और फिलहाल ये रिकॉर्ड टूटतावा नजर नहीं आ रहा है।
स्पिनर युजवेंद्र चहल कब बड़े होंगे भाई?
*RR टीम ने अपने सोशल मीडिया वीडियो किया शेयर।
*एयरपोर्ट के इस वीडियो में युजवेंद्र चहल आ रहे हैं नजर।
*जहां युजवेंद्र चहल जो रूट के बैग पर बैठ कर घूम रहे हैं।
*साथ ही इस वीडियो पर फैन्स ने किए हैं कई सारे फनी कमेंट्स।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ युजी चहल का ये वीडियो
अपने होम ग्राउंड पर कल आखिरी मैच खेलेगी RR टीम
वहीं अब राजस्थान के लीग स्टेज में 2 मैच बाकी है और प्लेऑफ में जाने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने हैं, वहीं RR टीम जयपुर में अपना आखिरी मैच कल खेलने उतरेगी। जहां संजू की टीम का सामना RCB से होगा और पिछली बार RR को RCB के खिलाफ का सामना करना पड़ा था।