बहुत प्यारे अंदाज में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अनुष्का ने विराट के साथ की एक प्यारी सी तस्वीर साझा।

Advertisement

Virat Kohli And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया के जरिए उनके करोड़ों फैन्स खास दिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच विराट की पत्नी और बॉलीवुड की मशूहर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी विराट को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, वहीं अनुष्का का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Advertisement
Advertisement

अनुष्का शर्मा ने विराट के लिए किया खास सोशल मीडिया पोस्ट

आज का दिन यानी की 5 नवंबर विराट के फैन्स के लिए सबसे खास दिन होता है, आज ही के दिन इस महान बल्लेबाज और कप्तान ने जन्म लिया था। वहीं, देशभर के फैन्स अलग-अलग अंदाज में कप्तान कोहली का जन्मदिन मनाते हैं। लेकिन आज सभी का ध्यान अनुष्का शर्मा की एक पोस्ट पर जा रहा है, जिसमें उन्होंने विराट के लिए काफी प्यारी चीजों को लिखा है।

*अनुष्का ने विराट के साथ की एक प्यारी सी तस्वीर साझा।
*मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि तुम (विराट) कितने शानदार इंसान हो- अनुष्का।
*अनुष्का ने विराट को सबस कुछ खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया किया अदा।
*कुछ ही देर में अनुष्का की इस पोस्ट पर आ चुके हैं 10 लाख से ज्यादा लाइक।

विराट के लिए किया गया पोस्ट

कप्तानी में विराट का संघर्ष जारी है

दूसरी ओर टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी है, जहां टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और सिर्फ 1 में ही टीम जीत अपने नाम कर पाई है। इसके बाद टीम का सेमीफाइनल में जाना काफी मुश्किल हो गया है, वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से फैन्स लगातार विराट की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप में विराट आखिरी बार इस फॉर्मेट की कप्तानी कर रहे हैं।

Advertisement