विराट के साथ हुई होटल रूम की घटना पर अनुष्का ने खोया आपा
विराट कोहली के होटल रूम नें हुई घुसपैठ का वीडियो हुआ काफी वायरल।
अद्यतन - अक्टूबर 31, 2022 12:22 अपराह्न

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली के एक सोशल मीडिया पोस्ट से भारत में सुबह-सुबह सनसनी फैल गई, जहां विराट ने एक वीडियो शेयर किया था और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। वहीं इस घटना के बाद से उनकी वाइफ यानी की अनुष्का शर्मा भी काफी ज्यादा नाराज हैं और उन्होंने भी एक पोस्ट शेयर किया है इस घटना को लेकर।
क्या हुआ था विराट कोहली के साथ?
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर है, जहां ये वीडियो कोहली के होटल रूम का है और विराट ने बताया कि वो जब रूम में नहीं थे, तब वहां कोई घुस गया और उसने ये वीडियो बना लिया। कैप्शन में विराट ने अपना गुस्सा दिखाया और लिखा कि ये मेरी गोपनीयता के साथ बहुत बड़ा मजाक है।
विराट के साथ हुई घटना पर अनुष्का शर्मा हुई गुस्सा
*विराट कोहली के होटल रूम में हुई घुसपैठ का वीडियो हुआ काफी वायरल।
*इस होटल रूम वीडियो पर कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा का आया रिएक्शन।
*अनुष्का ने स्टोरी शेयर कर लिखा- जिसने भी ये किया, काफी घटिया काम किया है।
*साथ ही कोहली की वाइफ ने फैन्स से कुछ तीखे सवाल भी पूछ लिए हैं स्टोरी में।
अनुष्का शर्मा का ये था विराट के साथ हुए मामले पर रिएक्शन

विराट ने इस वीडियो को किया है हर जगह शेयर
वीडियो पर लगातार फैन्स कर रहे हैं कमेंट पर कमेंट
विराट कोहली ने जो वीडियो शेयर किया है उसपर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे है, बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने भी इस घटना को शर्मनाक बताया है।