विराट की गई कप्तानी, अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया शानदार नजारा।

Advertisement

Virat Kohli and Anushka Sharma. (Photo Source: Twitter)

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, दोनों अपने साथ की कई तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही के दिनों में वनडे की कप्तानी गंवाने के बाद से विराट सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं इन विवादों के बीच टीम इंडिया अपने अगले दौरे के लिए साउथ अफ्रीका भी पहुंच गई है। अब इसी को लेकर अनुष्का ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जो खबरों में बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या शेयर कर दिया?

एक समय था जब कप्तानी और रन बनाने के मामले में विराट का जलवा था, लेकिन अब सब कुछ पलट गया है। टी-20 के बाद विराट के हाथ से वनडे की कप्तानी भी जा चुकी है और अब वो सिर्फ टेस्ट की कप्तानी ही करेंगे। इन सभी विवादों के बीच टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा शुरू होने जा रहा है और टीम कल यानी की 16 तारीख वो अफ्रीका की धरती पर कदम रख चुकी है।

*अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया शानदार नजारा।
*टीम इंडिया के होटल से दिखता है बेहद ही कमाल का नजारा।
*अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर डाली एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
*The Irene Country Lodge में टीम इंडिया के लिए बना है बायो बबल।

अनुष्का की इंस्टाग्राम स्टोरी

Anushka Sharma’s story. (Photo Source: Instagram)

विराट और विवाद साथ-साथ

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की लगता है विवादों से पक्की दोस्ती हो चुकी है, जहां हर दिन वो नए-नए विवाद में फंसते ही जा रहे हैं। वहीं हाल ही में विराट ने जो बयान दिया था, उससे BCCI नाखुश नजर आ रही है। इस लेकर गांगुली का बयान भी सामने आ चुका है और उन्होंने कहा कि बोर्ड इस मामले को देख रहा है। फिलहाल टीम इंडिया का पूरा अफ्रीका दौरे पर है, जहां टीम इंडिया जीत की कहानी लिखने के इरादे से उतरेगी।

Advertisement