विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार सामने आया अनुष्का का रिएक्शन, जानिए पोस्ट में क्या लिखा - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार सामने आया अनुष्का का रिएक्शन, जानिए पोस्ट में क्या लिखा

अपने पोस्ट में सुनाया एम एस धोनी से जुड़ा एक खास किस्सा।

Anushka Sharma and Virat Kohli
Virat Kohli and Anushka Sharma. (Photo Source: Twitter)

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेट जगत के दिग्गजों से लेकर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों तक सभी ने कोहली को शानदार टेस्ट करियर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने विराट के कप्तान बनने से लेकर अब तक की सभी यादों को साझा किया है।

अनुष्का ने इस लंबे चौड़े पोस्ट के साथ विराट की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वो भारत की टेस्ट जर्सी पहने हुए हैं और खुलकर हंस रहे हैं। विराट कोहली के जैसे ही अनुष्का शर्मा ने भी अपने पोस्ट में सबसे पहले धोनी का जिक्र किया है। और वहीं अंत में अनुष्का ने कहा है कि उनकी बेटी इस सात सालों की सीख को अपने पिता (विराट) में देखेगी।

अनुष्का ने टेस्ट कप्तानी से जुड़े विराट के सभी यादों को साझा किया

अनुष्का ने अपने पोस्ट में लिखा ” मुझे 2014 का वह दिन याद है जब आपने मुझसे कहा था कि आपको कप्तान बनाया गया है, क्योंकि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। मुझे याद है उस दिन धोनी हम दोनों के साथ बात कर रहे थे और मजाक में कह रहे थे कि देखना अब आपकी आपकी दाढ़ी कितनी जल्दी सफेद होने लगेगी। उस दिन हम सभी इस बात पर काफी हंसे थे।”

“उस दिन के बाद से, मैंने आपकी दाढ़ी को उजले होने के अलावा और भी बहुत कुछ देखा है। मैंने आपके अंदर अलग प्रकार का विकास देखा है। और हां, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपके विकास पर और आपके नेतृत्व में टीम की जो उपलब्धियां हैं, इस पर मुझे बहुत गर्व है। लेकिन आपने अपने भीतर जो विकास हासिल किया है, उस पर मुझे सबसे ज्यादा गर्व है।”

अनुष्का ने आगे लिखा कि, “2014 में हम इतने छोटे और भोले थे। हमें यह लगता था कि अच्छे इरादे, सकारात्मक सोच और मकसद ही आपको जीवन में आगे ले जाने के लिए काफी हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए ये चीजें बेशक जरूरी हैं, लेकिन चुनौतियों का सामना किए बिना आप आगे नहीं बढ़ सकते। इनमें से बहुत सी चुनौतियां जिनका आपने सामना किया, वो हमेशा मैदान पर नहीं थीं।

लेकिन यही जीवन है, है ना? यह उन जगहों पर आपको परखता है जहां आप कम से कम इसकी उम्मीद करते हैं, लेकिन जहां आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। और मेरे प्यार, मुझे आप पर बहुत गर्व है कि आपने अपने अच्छे इरादों के बीच कुछ भी नहीं आने दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

मैच में मिले हार के बाद आपके आंखों में उन आंसू को देखा है- अनुष्का

आपने जिस तरीके से टीम का नेतृत्व किया वह एक उदाहरण है और अपनी पूरी ऊर्जा झोंककर मैदान पर जीत हासिल की। कुछ हार के बाद जब मैं आपके बगल में बैठी रहती थी और आपकी आंखों में आंसू होते थे। जब आप सोचते थे कि क्या अभी भी कुछ और है जो आप टीम के लिए कर सकते थे।

यह आप हैं और यही आप सभी से अपेक्षा करते हैं। आप अपरंपरागत और सीधे-सादे रहे हैं। दिखावा आपका दुश्मन है और यही आपको मेरी नजर में और आपके प्रशंसकों की नजर में महान बनाता है। क्योंकि इन सबके नीचे हमेशा आपके नेक और साफ इरादे थे। और हर कोई इसे सही मायने में नहीं समझ पाएगा। वास्तव में धन्य हैं वो लोग जिन्होंने आपको करीब से जानने की कोशिश की।

आप हमेशा सही और मुश्किल काम करने के लिए खड़े रहे। आपने लालच के साथ कुछ भी नहीं किया, इस पद पर भी नहीं रहे। और मुझे यह पता है। क्योंकि जब कोई किसी चीज को इतनी मजबूती से पकड़ता है तो वे खुद को अपने साथ सीमित कर लेता है। हमारी बेटी इन 7 वर्षों की सीख अपने पिता में देखेगी, जो आप उसके लिए हैं। आपने अच्छा किया।

close whatsapp