विराट कोहली को 71वां शतक नहीं बनाने देंगी पत्नी अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने एक इंस्टाग्राम रील की है पोस्ट।
अद्यतन - मार्च 12, 2022 9:24 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बात हो और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता है, जहां खबरों में कैसे बने रहना है इस कपल को अच्छी तरह आता है। वहीं हाल ही में विराट को 100वां टेस्ट खेलने पर खास सम्मान मिला था, उस दौरान भी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मौजूद थी। इस बीच अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई है, जो सीधे-सीधे विराट को टक्कर दे रही है।
पत्नी अनुष्का शर्मा अब विराट पर नेट्स में भी शिकंजा कसेगी!
कई बार आपने अनुष्का शर्मा को क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली को चीयर करते हुए देखा होगा, शादी से पहले और शादी के बाद अनुष्का विराट का हर मैच स्टेडियम में देखने की कोशिश करती है। लेकिन अब खुद अनुष्का ने हाथ में गेंद थाम ली है और वो भी 22 गज पर अपनी रफ्तार दिखाने की तैयारी में है। दरअसल, अनुष्का की नई फिल्म आने वाली है, जिसका नाम ‘Chakda Xpress’ है और ये भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के करियर पर बनी है।
*अनुष्का शर्मा ने एक इंस्टाग्राम रील की है पोस्ट।
*इस वीडियो में अनुष्का गेंदबाजी का कर रही हैं अभ्यास।
* ‘Chakda Xpress’फिल्म के लिए वीडियो अनुष्का कर रही हैं अभ्यास ।
*किसी पेशेवर खिलाड़ी से कम नहीं लग रही हैं वो इस रील में।
ये देखें वो कमाल की रील
फिल्म को लेकर पहले ही अभिनेत्री ने दिया था बड़ा बयान
अनुष्का शर्मा ने अपनी नई फिल्म Chakda Xpress को लेकर पहले ही बयान दिया था और कहा था कि वास्तव में ये एक विशेष फिल्म है और इस कहानी से लोगों को महिला क्रिकेट के बारे में काफी कुछ पता चलेगा। साथ ही शर्मा ने बताया की झूलन गोस्वामी ने काफी मुश्किलों का सामना किया था।