जब अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर दिखाए अपने नखरे, गुस्से से लाल हुए विराट!

विराट और अनुष्का का कोई भी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है।

Advertisement

Virat Kohli & Anushka Sharma (Photo Source: Instagram)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, पेरिस और लंदन में छुट्टी मनाने के बाद वापस अपने घर लौट आए हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ने पहले तो पैपराजी के सामने खूब पोज दिए। इस दौरान अनुष्का कैमरे के सामने कुछ मस्ती भी करती हुई नजर आई।

Advertisement
Advertisement

फैंस को विराट-अनुष्का का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वहीं कुछ फैंस उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि, जब विराट पोज कर रहे थे उस वक्त उनका मास्क नीचे गिर गया था। इस दौरान कुछ सेकंड के लिए उनके चेहरे पर गुस्सा भी दिख रहा था क्योंकि वह अनुष्का को गाड़ी में बैठने के लिए बार-बार कह रहे थे।

यहां देखिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वो वीडियो

हालांकि, उस वीडियो में वह जिस तरह से अनुष्का की केयर करते दिख रहे हैं और फिर पैपराजी को पोज देते हैं, फैंस को वह काफी पसंद आया है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा और केयरिंग पति बता रहे हैं।

क्रिकेट से दूर होकर परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं विराट कोहली

पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर एक्शन में नजर आए थे। उनके लिए इंग्लैंड का दौरा कुछ खास नहीं रहा था। चाहे वो टेस्ट सीरीज हो या वनडे या टी-20 सीरीज सभी में उनका प्रदर्शन निराशाजन रहा था। उसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे और जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है।

एशिया कप से मैदान पर वापसी करेंगे विराट कोहली

हाल ही में जब जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का ऐलान हुआ था उसमें विराट कोहली का नाम नहीं था जिसे देखकर फैंस काफी निराश भी हुए थे। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि विराट जिम्बाब्वे दौरे पर जाएंगे जिससे की वो एशिया कप से पहले फॉर्म में वापस लौट सकें।

Advertisement