अर्जुन तेंदुलकर पर मुंबई इंडियंस ने खर्च किए 30 लाख, तो सोशल मीडिया पर आए गजब के मीम्स

अर्जुन को खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस ने भी लगाई थी बोली।

Advertisement

Arjun Tendulkar. (Photo Source: Arjun Tendulkar/Instagram)

अर्जुन तेंदुलकर को बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस (MI) ने 30 लाख रुपये की कीमत देकर टीम में शामिल किया। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे, अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 2021 में 20 लाख रुपये में खरीदा था। इस बार, अर्जुन ने दो फ्रेंचाइजी को आकर्षित किया।

Advertisement
Advertisement

गुजरात टाइटन्स ने एमआई की शुरुआती बोली के बाद 25 लाख रुपये की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल करना चाहा। हालांकि उसके बाद एमआई ने 30 लाख रुपये की बोली के साथ वापसी की, जो 22 वर्षीय क्रिकेटर की सेवाओं को हासिल करने के लिए पर्याप्त साबित हुआ और अंत में उन्हें अपनी टीम में जोड़ने में कामयाब रहे।

पिछले सीजन एक भी मैच नहीं खेले थे अर्जुन

बता दें कि अर्जुन को खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस टीम के कोच महेला जयवर्धने ने साफ किया कि अर्जुन को तेंदुलकर के बेटे के तौर पर नहीं बल्कि उनकी काबिलियत और क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम में लिया गया है। पिछले आईपीएल ऑक्शन में भी अर्जुन को मुंबई ने 20 लाख की बेस प्राइस में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया था लेकिन वहां उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

बता दें कि पिछले मेगा ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख रुपये में बिके थे लेकिन बिना कोई मैच खेले उनकी फीस में इस साल 10 लाख रुपये की वृद्धि हो गई, जिसे देखकर फैंस जमकर जूनियर तेंदुलकर को ट्रोल कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इस बार देखना होगा कि क्या सचिन के बेटे को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिल पाता है या नहीं।

बता दें कि इस बार के ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर उभरे, उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया, उसके बाद सबसे अधिक कीमत पाने वाले खिलाड़ी दीपक चाहर रहे और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा।

मुंबई इंडियंस द्वारा अर्जुन तेंदुलकर को खरीदे जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Advertisement