KKR vs MI: आखिर रंग लाई सचिन के लाल की मेहनत, अर्जुन तेंदुलकर को केकेआर के खिलाफ मिला IPL डेब्यू का मौका  - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR vs MI: आखिर रंग लाई सचिन के लाल की मेहनत, अर्जुन तेंदुलकर को केकेआर के खिलाफ मिला IPL डेब्यू का मौका 

गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं अर्जुन तेंदुलकर

Arjun Tendulkar (Image Credit- Twitter)
Arjun Tendulkar (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, KKR vs MI: आईपीएल 2023 का 22वां आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में मुंबई ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

बता दें कि मैच में एमआई के रेगुलर कैप्टन रोहित शर्मा खराब हेल्थ की वजह से नहीं खेल रहे हैं। तो वहीं रोहित की अनुपस्थिति में आज केकेआर के खिलाफ मैच में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिल रहा है। साथ ही रोहित की जगह आज के मैच में सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वह मुंबई इंडियंस के साथ पिछले तीन सीजन से जुड़े हुए हैं, लेकिन टीम में सीनियर खिलाड़ियों के होने के कारण उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलता था, लेकिन आज वह अपना आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू करने में सफल रहे हैं।

साथ ही इस डेब्यू मैच को अर्जुन तेंदुलकर यादगार बनाना चाहेंगे। दूसरी ओर सचिन तेंदलुकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू कैप हिटमैन रोहित शर्मा ने सौंपी है। देखने लायक बात होगी कि अर्जुन आज के मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन पर एक नजर

बता दें कि अर्जुन तेंदलुकर ने 7 प्रथम श्रेणी मैच में 547 रन बनाने के अलावा 12 विकेट तो वहीं 7 लिस्ट ए मैचों में 259 रन बनाने के अलावा 8 विकेट अपने नाम किए  हैं। साथ ही अर्जुन ने 9 टी-20 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (MI):

इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन और रिले मेरेडिथ।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):

रहमनउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन और वरुण चक्रवर्ती।

देंखे अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

https://twitter.com/AnjaliiSandilya/status/1647539345253859330?s=20

https://twitter.com/Hydrogen_45/status/1647535872693395457?s=20

 

close whatsapp