MI vs KKR: अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता के खिलाफ किया अपना IPL डेब्यू, पिता सचिन और बहन सारा तेंदुलकर सपोर्ट करने के लिए आए वानखेडे स्टेडियम - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI vs KKR: अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता के खिलाफ किया अपना IPL डेब्यू, पिता सचिन और बहन सारा तेंदुलकर सपोर्ट करने के लिए आए वानखेडे स्टेडियम

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्णमेंट का 22वां मुकाबला खेला जा रहा है।

Arjun Tendulkar (Pic Source-Twitter)
Arjun Tendulkar (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्णमेंट का 22वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस शानदार मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने अपना IPL डेब्यू किया। बता दें, अर्जुन तेंदुलकर दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं।

सचिन और अर्जुन तेंदुलकर पहले बाप और बेटे की जोड़ी है जिन्होंने IPL में खेला हुआ है। साथ ही दोनों ने मुंबई इंडियंस की ओर से ही इस लीग में प्रतिभाग किया है। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने IPL 2021 के ऑक्शन में 20 लाख रुपए में शामिल किया गया था। यही उनका बेस प्राइस था।

इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा। इसी के साथ आज यानी 16 अप्रैल को अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की ओर से अपना IPL डेब्यू किया।

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

टॉस से पहले ऐसा देखा गया कि अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर से काफी बातचीत कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की ओर से काफी समय से जुड़े हुए हैं। पहले एक खिलाड़ी के रूप में और अब एक मेंटर की तरह। इसी के साथ अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर को भी स्टैंड्स में बैठे हुए देखा गया। वो भी अपने भाई को सपोर्ट करने वानखेड़े स्टेडियम में आई हैं।

मैच की बात की जाए तो टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नहीं खेल रही है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसी के साथ इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में कुल 3 मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच जीतना उनके लिए बेहद जरूरी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सत्र में कुल 4 मुकाबले जिसमें से 2 में उन्होंने जीत दर्ज की है और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अब देखना यह होगा कि कौन सी टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है।

close whatsapp