रफ्तार के आगे साउथ अफ्रीका हुई फेल, अर्शदीप के बाद आवेश खान ने किया खेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

रफ्तार के आगे साउथ अफ्रीका हुई फेल, अर्शदीप के बाद आवेश खान ने किया खेल

टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन रहा है बेहद खराब।

Avesh Khan And Arshdeep Singh (Image Credit-Instagram)
Avesh Khan And Arshdeep Singh (Image Credit-Instagram)

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे फेल होते नजर आ रहे हैं, जहां भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया है। जिसके बाद केएल की टीम इस मुकाबले में काफी आगे आ चुकी है, साथ ही अफ्रीका टीम के बड़े नाम सुपर फ्लॉप साबित हुए हैं।

अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी ने किया बड़ा खेल

दूसरी ओर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सबसे पहले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाए हैं, जहां इस गेंदबाज ने एक के बाद एक विकेट अपने नाम किए हैं। खबर लिखे जाने तक अर्शदीप सिंह के खाते में अभी तक कुल 4 विकेट आ गए हैं, तो उन्हें देख बाकी गेंदबाजी भी काफी जोश में नजर आ रहे हैं और मुकेश कुमार भी लय में नजर आ रहे हैं।

साउथ अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों ने टेक दिए घुटने

*टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन रहा है बेहद खराब।
*जहां अफ्रीका टीम के बल्लेबाजों ने किया निराश, आधे से ज्यादा खिलाड़ी हुए आउट।
*अर्शदीप सिंह के बाद अब आवेश खान ने दिखाया अपनी रफ्तार का कहर।
*आवेश ने 4 विकेट किए अपने नाम, अफ्रीका टीम का 100 रन तक पहुंचना हुआ मुश्किल।

पहले अर्शदीप सिंह ने कर दिया था बड़ा खेल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

फिर आवेश खान के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हुए फेल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

केएल राहुल के पास है एक अच्छा मौका

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में सिर्फ 1 बार वनडे सीरीज जीती है अभी तक, ये वनडे सीरीज टीम ने साल 2018 में अपने नाम की थी। इस बार भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल के हाथों में है, ऐसे में राहुल अफ्रीका को अफ्रीका में वनडे सीरीज हराने वाले दूसरे कप्तान बन सकते हैं विराट कोहली के बाद। साथ ही अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के अलग-्अलग 3 कप्तान हैं, टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तान थे। तो वनडे में केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं, आखिरी में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा कप्तान होंगे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?