सीरीज जीत के बाद अर्शदीप सिंह हुए सिद्धू मूसे वाला को याद कर इमोशनल!
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से जीती टी-20 सीरीज।
अद्यतन - नवम्बर 23, 2022 5:10 अपराह्न

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हर मैच में बेहतर बनकर सामने आ रहे हैं, नए गेंद से ये रफ्तार का सौदागर कहर बरपा रहा है और अपनी टीम के लिए जीत की कहानी लिख रहा है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई टी20 सीरीज के बाद इस खिलाड़ी ने कुछ ऐसा कर दिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
अर्शदीप सिंह ने आखिरी मैच में कमाल कर दिया
भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच टाई हो गया है, लेकिन इस मैच में अर्शदीप सिंह सिंह ने सिराज के साथ मिलकर बेहद शानदार गेंदबाजी की और 4 कीवी बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी का शिकार बनाया।
अर्शदीप सिंह सबसे बड़े फैन हैं सिंगर सिद्धू मूसे वाला के!
*टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से जीती टी-20 सीरीज।
*सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में अर्शदीप सिंह सिंगर सिद्धू मूसेवाला का थापी एक्शन कर रहे हैं कॉपी।
*फैन्स गेंदबाज का ये एक्शन देखकर हो गए काफी ज्यादा ही खुश।
अर्शदीप सिंह का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल
रफ्तार के सौदागरों ने क्या बात की?
टी-20 सीरीज की अपने नाम, अब वनडे की है बारी
इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का सिर्फ एक ही मैच हो पाया, जिसे हार्दिक की टीम ने अपने नाम किया और सीरीज जीत ली। वहीं अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आयोजन होगा, जिसका पहला मैच 25 तारीख को खेला जाएगा और इसमें शिखर धवन टीम इंडिया के कप्तान होंगे। साथ ही इस वनडे सीरीज में भी कई सीनियर खिलाड़ी आराम पर हैं, ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास अच्छा मौका है।