अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज 

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज 

अर्शदीप से पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने इस आंकड़े को नहीं छुआ

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें 30 अक्टूबर, शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट के आंकड़े को छुआ। अर्शदीप से पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में 150 नहीं लिए हैं।

तो वहीं, स्टार गेंदबाज ने यह उपलब्धि अपने 103वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में हासिल की। अर्शदीप सिंह ने टी20आई क्रिकेट में 150वें विकेट के रूप में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर को आउट किया। चौथे टी20 मैच में अर्शदीप कीवी पारी का 19वां ओवर करने आए।

इस दौरान स्ट्राइक पर मौजूद न्यूजीलैंड कप्तान सैंटनर ओवर की आखिरी गेंद पर शाॅट खेलते हैं। लेकिन, फुललेंथ डिलिवरी पर स्वीपर कवर पर मौजूद नीतीश कुमार रेड्डी ने एक शानदार कैच लपका। सैंटनर 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे।

न्यूजीलैंड ने हासिल की पहली जीत

दूसरी ओर, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (107 रन, 49 गेंद) की शतकीय पारी के बाद, गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर बनाते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। जबाव में मैन इन ब्लू ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 172 रन ही बना पाई।

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहली जीत दर्ज की। चार मैचों के बाद मेहमान टीम इंडिया 3-1 से आगे है और पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है।

तो वहीं, अब जारी सीरीज का पांचवा व आखिरी मुकाबला 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सैडन पार्क में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया पलटवार करना चाहेगी। जबकि मेजबानों की नजर सीरीज को 3-2 से खत्म करने पर होंगी।

ये भी पढे़ं – अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटों को मिला मौका

close whatsapp