Arshdeep Singh

पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं है!, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को रिटेन नहीं किया

Arshdeep Singh (Pic Source-Twitter)
Arshdeep Singh (Pic Source-Twitter)

आईपीएल 2025 के लिए हाल ही में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। वहीं पंजाब किंग्स ने भी सिर्फ दो अपने अनकैप्ड प्लेयर शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया है। बाकी सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिसमें अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल है। अब अर्शदीप को लेकर खबर आ रही है कि वह मेगा ऑक्शन का हिस्सा हो सकते हैं।

इस बात को और अधिक बल इसलिए भी मिल रहा है कि क्योंकि रिपोर्ट्स की माने तो अर्शदीप ने पंजाब किंग्स को सोशल मीडिया पर फॉलो करना बंद कर दिया है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SportsTiger (@sportstiger_official)

 अर्शदीप पर बड़ी रकम नहीं खर्च करना चाहती थी पंजाब किंग्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब किंग्स अर्शदीप सिंह को रिटेन के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च करने के मूड में नहीं थी। इसलिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। वह 2019 में पंजाब किंग्स का हिस्सा बने। तब अर्शदीप को 2019 से लेकर 2021 तक 20 लाख रुपये प्रति सीजन की सैलरी मिलती थी। इसके बाद आईपीएल 2022 से लेकर 2024 तक अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रुपये प्रति सीजन सैलरी मिली।

बात करें तो अर्शदीप सिंह ने पंजाब की ओर से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2024 सीजन में 19 विकेट हासिल किए। वह डेथ ओवर्स में घातक यॉर्कर के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 8 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश: 12 विकेट और 87 विकेट झटके हैं। अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा 17 विकेट हासिल किए थे।

पंजाब किंग्स की बात करें तो फ्रेंचाइजी अब तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। 2025 को लेकर टीम काफी बदलाव के साथ उतरने के मूड में है। शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन करने के बाद पंजाब किंग्स के पर्स में 110.5 करोड़ रुपये और 4 आरटीएम उपलब्ध है।

close whatsapp