OMG! किस के साथ Arshdeep Singh ने अपनी Date Night को किया Enjoy?
Arshdeep Singh की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अद्यतन - फरवरी 4, 2025 2:39 अपराह्न

बेहद कम समय में Arshdeep Singh ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बनाया है, साथ ही अब वो टी20 और वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज बन गए हैं। दूसरी ओर अब सोशल मीडिया पर अर्शदीप की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो किसी खास के साथ डेट नाइट के मजे लेते हुए नजर आए हैं।
टी20I में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है Arshdeep Singh ने
Arshdeep Singh ने टीम इंडिया से अपना टी20 डेब्यू साल 2022 में किया था, उसके बाद से अभी तक वो इंटरनेशनल लेवल पर कुल 63 टी20 मैच खेल चुके हैं। साथ ही अर्शदीप के खाते में कुल 99 विकेट हैं, ऐसे में ये खिलाड़ी टीम इंडिया की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गया है और इस मामले में अर्शदीप ने चहल को पीछे छोड़ा है। साथ ही साल 2024 में जो टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने जीता था, उसमें भी अर्शदीप ने अपने गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था और अब वो टीम इंडिया से चैंपियंस ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएंगे।
Arshdeep Singh और उनकी ये Date Night…
*Arshdeep Singh की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
*वायरल तस्वीर में अर्शदीप नजर आए काफी खुश, लिखा था- Date Night।
*दरअसल, ये तेज गेंदबाज साथी खिलाड़ी हर्षित राणा के साथ गया था डिनर पर।
*ऐसे में हर्षित राणा ने ही अर्शदीप की ये तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी।
ये तस्वीर सामने आई थी Arshdeep Singh की

तीनों खिलाड़ियों की यारी है सबसे ज्यादा प्यारी
अब टेस्ट क्रिकेट खेलना है अर्शदीप सिंह का टारगेट
टीम इंडिया से लगातार अर्शदीप सिंह वनडे और टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन इस गेंदबाज को अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। दूसरी ओर अर्शदीप ने कई बार बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलना का सपना है। जिसके लिए बुमराह भी उनको मोटिवेट करते रहते हैं समय-समय पर, अब देखना अहम होगा की इस खिलाड़ी को इंटरनेशनल लेवल पर कब रेड बॉल क्रिकेट खेलना का मौका मिलता है।