अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन देख हद से ज्यादा खुश था उनका परिवार, आप खुद देख लो नजारा | CricTracker Hindi

अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन देख हद से ज्यादा खुश था उनका परिवार, आप खुद देख लो नजारा

LSG के खिलाफ अर्शदीप 3 विकेट अपने नाम किए थे।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

हाल ही में पंजाब टीम ने LSG को मात दी है, वहीं इस जीत में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी बड़ा हाथ रहा। जहां 22 गज पर अर्शदीप ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के प्लान पर पानी फेर दिया, वहीं गेंदबाज का ऐसा प्रदर्शन देख उनके परिवार वाले काफी खुश थे और उसी से जुड़ा वीडियो अब सामने आया है।

पहले भी पंजाब ने LSG को मात दी थी

IPL 2025 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन सुपर हिट चल रहा है, ऐसे में ये टीम 7 मैच अपने नाम कर चुकी है। दूसरी ओर पंजाब टीम ने इस सीजन में दूसरी बार लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी है, इससे पहले भी दोनों टीमों के बीच IPL 2025 में मुकाबला हुआ था और उस मैच में भी श्रेयस अय्यर की सेना ने जीत की कहानी लिखी थी।

अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़ा उनका परिवार

*LSG के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।
*वहीं गेंदबाज का ऐसा प्रदर्शन देख स्टेडियम में मौजूद उनका परिवार खुशी से उछल पड़ा था।
*एक वीडियो में अर्शदीप सिंह के माता-पिता जमकर डांस कर रहे थे और जश्न मना रहे थे।
*साथ ही वो अर्शदीप सिंह के नाम के जोर-जोर से नारे भी लगा रहे थे उस दौरान।

ये वीडियो सामने आया है अर्शदीप सिंह के परिवार का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

मैच के बाद इन दोनों खिलाड़ियों का इंटरव्यू आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है लखनऊ टीम?

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के टॉप-4 में पहुंचने की संभावना अब कम हो गई है, ऐसे में अगर LSG टीम को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें बचे हुए तीन मैचों में जीत की कहानी लिखनी होगी।अगर ये टीम अपने बचे हुए तीन मैच जीत भी जाते हैं तो भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वे टॉप-4 में रहेंगे और LSG को अभी भी दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। ऐसे में देखना होगा की आगे क्या होता है।

close whatsapp