WTC फाइनल में विराट कोहली के आउट होते ही, क्या अनुष्का शर्मा ने चश्मे के पीछे छुपाए आंसू?
स्कॉट बौलेंड ने किया विराट कोहली को आउट, स्मिथ ने पकड़ा कैच।
अद्यतन - Jun 11, 2023 4:17 pm

आज WTC 2023 फाइनल का आखिरी दिन है, जहां टीम इंडिया को खिताबी जंग जीतने के लिए 444 रन बनाने हैं। लेकिन आखिरी दिन का खेल शुरू होते ही भारतीय टीम के फैन्स को निराशा ही हाथ लगी है अभी तक, जहां टीम के लगातार 2 बड़े खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं और इस बीच कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई है।
विराट कोहली सहित आधी टीम लौटी पवेलियन
दूसरी ओर टीम इंडिया के लिए अब WTC का खिताब जीतना काफी मुश्किल नजर आ रहा है, खबर लिखे जाने तक टीम के 5 विकेट गिर चुके हैं और क्रीज पर केएस भरत के साथ अनुभवी रहाणे मौजूद हैं।
अनुष्का शर्मा तो बहुत भावुक हो गई, विराट को आउट होता देख
*स्कॉट बौलेंड ने किया विराट कोहली को आउट, स्मिथ ने पकड़ा कैच।
*विराट दिख रहे थे शानदार लय में, लेकिन 49 रन बनाकर हुए आउट।
*वहीं कोहली के आउट होते ही अनुष्का शर्मा रह गई दंग।
*स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा की अब तस्वीर हो रही है वायरल।
विराट के आउट होने के बाद अनुष्का शर्मा की तस्वीर

कुछ इस तरह आउट हुए विराट कोहली
उसी ओवर में जडेजा भी आउट हो गए
जैसे ही विराट कोहली का विकेट गिरा स्टेडियम में हर कोई चुप हो गया, कोहली के बाद जडेजा बल्लेबाजी करने आए और वो तो बिना खाता खोले ही दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए। एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर स्कॉट बौलेंड ने पूरे खेल को ही बदल दिया है।