एशेज 2023: बेन स्टोक्स की फील्ड सेटिंग देख आप भी करेंगे उनकी जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशेज 2023: बेन स्टोक्स की फील्ड सेटिंग देख आप भी करेंगे उनकी जमकर प्रशंसा

खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन का विकेट अपने नाम किया।

England Cricket Team (Pic Source-Twitter)
England Cricket Team (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन का विकेट अपने नाम किया। सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने लगातार दो गेंदों में दो विकेट झटके।

मार्नस लाबुशेन का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे स्टीव स्मिथ ने काफी अच्छी शुरुआत की, हालांकि इंग्लिश टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने उनके लिए काफी अलग तरीके की फील्ड रखी। जब स्टुअर्ट ब्रॉड हैट्रिक में थे तब बेन स्टोक्स ने कुछ और खिलाड़ियों को 30 यार्ड घेरे के अंदर रख दिया। हालांकि स्टीव स्मिथ ने इस हैट्रिक गेंद को काफी अच्छी तरह से खेला।

स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। एशेज 2023 के पहले टेस्ट में बेन स्टोक ने स्मिथ के ऊपर दबाव बनाने के लिए अपने कई खिलाड़ियों को 30 यार्ड घेरे के अंदर बुला लिया। स्लिप में कुल 4 खिलाड़ी मौजूद थे। 2 खिलाड़ी स्लिप में एक खिलाड़ी शॉट मिड ऑन में।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 393 रन पर किया घोषित

बता दें, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी को 8 विकेट को पर 393 रन पर घोषित किया। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 152 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 118 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 78 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। इन दोनों में खिलाड़ियों ने अपनी टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की।

इन दोनों के अलावा जैक क्रॉली ने 73 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए जबकि ओली पोप ने 31 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में नाथन लियोन ने चार विकेट झटके जबकि जोश हेजलवुड ने दो विकेट अपने नाम किए।

close whatsapp