Ashes 2023: हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन मार्क वुड ने रफ्तार से मचाई तबाही, किया बड़ा कारनामा

मार्क वुड ने सातवें ओवर के दौरान 91 मील प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की।

Advertisement

Mark Wood. (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज (Ashes 2023) का तीसरा टेस्ट मैच आज से हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा रहा है। जहां इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को तेज गेंदबाजों ने सही साबित किया। स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स के अलावा मार्क वुड हेडिंग्ले में अपनी गेंदों से आग उगल रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

वह अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी के सातवें ओवर के दौरान अपने रफ्तार का जादू दिखाया और हेडिंग्ले में सबसे तेज ओवर फेंकने का कारनामा किया। दिसंबर 2022 के बाद इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे मार्क वुड ने सातवें ओवर के दौरान 91 मील प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की।

रफ्तार से मचाई तबाही

वुड ने सातवें ओवर की पहली गेंद 91 मील प्रति घंटे की गति से फेंकी। इसके बाद गति बढ़ती चली गई। दूसरी गेंद 93 मील प्रति घंटे, तीसरी गेंद 95 मील प्रति घंटे की गति से फेंकी जो ओवर की सबसे तेज गेंद थी। इसके बाद आखिरी के तीन गेंद मार्क वुड ने क्रमश: 93 मील प्रति घंटे, 94 मील प्रति घंटे और 93 मील प्रति घंटे की गति से फेंके।

इतना ही नहीं मुकाबले के नौवें ओवर के दौरान मार्क वुड ने मार्नस लाबुशेन के खिलाफ पहली दो गेंदें 93 मील प्रति घंटे और 95 मील प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। वहीं तीसरी गेंद उन्होंने सबसे तेज 96.5 मील प्रति घंटे (155 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से फेंकी। वुड ने आखिरी की तीन गेंदें क्रमशः 95 मील प्रति घंटे, 94 मील प्रति घंटे और 92 मील प्रति घंटे की रफ्तार पूरी कीं।

बता दें कि इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन से जेम्स एंडरसन, जोश टंग और ओली पोप को ड्रॉप किया है। इनकी जगह टीम में मार्क वुड के साथ क्रिस वोक्स और मोईन अली को शामिल किया गया है। इंग्लैंड के नजरिए से यह टेस्ट मैच काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह सीरीज में 0-2 से पीछे है।

ये भी पढ़ें- Ashes 2023 : स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड को दिलाई पहली सफलता, वॉर्नर का किया 16वीं बार शिकार

Advertisement