एशेज 2023: मोईन अली पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25% जुर्माना लगा
मैच का तीसरा दिन शुरू हो चुका है और दोनों ही टीमें एक दूसरे के ऊपर पूरी तरह से हावी होना चाहेगी।
अद्यतन - जून 18, 2023 5:03 अपराह्न

इंग्लैंड के खिलाड़ी मोईन अली पर शनिवार यानी 17 जून को बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान ICC आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बता दें, इंग्लिश ऑलराउंडर को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो खेल भावना के विपरीत आचरण दिखाने से संबंधित है।
यही नहीं इंग्लिश ऑलराउंडर के ऊपर 1 डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। हालांकि, पिछले तकरीबन 24 महीने में मोईन अली को पहली बार दोषी पाया गया है। दरअसल पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान मोईन अली ब्राउंड्री पर खड़े थे, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को गेंद पर कुछ सूखी चीज लगाते देखा गया, जिसके बाद ICC ने मोईन अली को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट 2.20 तोड़ने का दोषी पाया है। हालांकि इंग्लिश ऑलराउंडर ने अपनी गलती मान ली है और इसीलिए उनके ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी।
मैच रेफरी को यह बात पता थी कि अली ने अपने हाथों पर स्प्रे लगाया था
मैच रेफरी इस चीज से संतुष्ट थे कि अली ने केवल अपने हाथों को सुखाने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल किया था। स्प्रे का इस्तेमाल गेंद पर नहीं किया गया था और परिणामस्वरूप इसने गेंद की स्थिति को नहीं बदला था, जो ICC खेल की शर्तों के खंड 41.3 का उल्लंघन होता।
मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। मैच का तीसरा दिन शुरू हो चुका है और दोनों ही टीमें एक दूसरे के ऊपर पूरी तरह से हावी होना
चाहेगी। बता दें, 5 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज का पहला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड पिछले काफी समय से काफी अच्छे फॉर्म में चल रही है।