Ashes 2023: इंग्लैंड के फैंस ने हेडिंग्ले टेस्ट में जूतों के साथ किया Alex Carey का स्वागत!! देखिए वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: इंग्लैंड के फैंस ने हेडिंग्ले टेस्ट में जूतों के साथ किया Alex Carey का स्वागत!! देखिए वायरल वीडियो

एलेक्स केरी पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, वह आठ रनों पर आउट हुए।

Alex Carey and England Fans. (Image Source: Twitter)
Alex Carey and England Fans. (Image Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज Alex Carey को उम्मीद के मुताबिक इस समय हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे Ashes 2023 टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान मेहमान कप्तान पैट कमिंस के आउट होने के बाद एलेक्स केरी क्रीज पर आए।

जैसे ही एलेक्स केरी पवेलियन से बाहर निकले, हेडिंग्ले में मौजूद फैंस ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया, और इसका कारण सभी क्रिकेट फैंस को मालूम हैं। दरअसल, एलेक्स केरी ने जारी एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट में लॉर्ड्स में जॉनी बेयरस्टो को बिना चेतावनी दिए रन-आउट किया था, जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इंग्लैंड क्रिकेट टीम और उनके फैंस के निशाने पर हैं।

हेडिंग्ले में जूतों के साथ हुआ Alex Carey का स्वागत

इस बीच, एलेक्स केरी के हेडिंग्ले के मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरने के बाद इंग्लैंड के फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के लिए मजेदार नारें लगाने शुरू कर दिए। फैंस ने “अगर आप केरी से नफरत करते हैं, तो जूते उतार दो” के जोर-जोर से नारें लगाए। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के कुछ फैंस ने अपने जूते भी उतार दिए और उन्हें एलेक्स केरी की ओर इशारा करते हुए हवा में उठा दिए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वो वीडियो:

Alex Carey पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप रहे

इस बीच, एलेक्स केरी पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, जबकि जब वह सिर्फ पांच रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने उनका कैच छोड़ दिया था। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और मात्र आठ रनों पर चलते बने।

यहां पढ़िए: ब्रैंडन मैकुलम को हेडिंग्ले में नहीं मिली एंट्री, वजह जान आप भी रह जाएंगे दंग

नतीजन मेहमान टीम की बल्लेबाजी यूनिट ताश के पत्तों की तरह ढह गई। एक समय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का स्कोर 240/5 था, लेकिन फिर 23 रनों के अंदर उन्होंने पांच विकेट खो दिए। नतीजा यह हुआ कि ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 263 रन पर सिमट गई।

close whatsapp