BBL 2023-24: पर्थ स्काॅचर्स को लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2023-24: पर्थ स्काॅचर्स को लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

होबार्ट हरिकेंस बनाम पर्थ स्काॅचर्स मैच में चोटिल हुआ था यह खिलाड़ी

Perth Scorchers and Hobart Hurricanes (Image Credit- Twitter X)
Perth Scorchers and Hobart Hurricanes (Image Credit- Twitter X)

जारी बिग बैश लीग सीजन में पांच बार की चैंपियन पर्थ स्काॅचर्स को करारा झटका लगा है। बता दें कि टूर्नामेंट के पूरे सीजन से चोटिल होने के चलते टीम के कप्तान एशटन टर्नर (Ashton Turner) बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि टर्नर होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ 20 दिसंबर को हुए आठवें मैच में चोटिल हो गए थे।

मैच में वह 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और पहली गेंद फेंकने के बाद उन्हें घुटने में कुछ समस्या हुई और वह मैदान से बाहर चले गए थे। तो वहीं जब उनकी इस चोट की जांच हुई, तो उन्हें इसकी सर्जरी 22 दिसंबर, शुक्रवार को करवानी होगी, जिसकी वजह से वह जारी बिग बैश लीग के पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।

फ्रेंचाइजी ने जारी किया बयान

दूसरी ओर, एशटन टर्नर की चोट पर पर्थ स्काॅचर्स फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक बयान के माध्यम से कहा- पर्थ स्काॅचर्स के कप्तान एशटन टर्नर ने आज 22 दिसंबर को अपने दाहिने घुटने की चोट को ठीक कराने के लिए सुबह सर्जरी करवाई है, जिसके कारण वह बचे हुए केएफसी बिग बैश लीग में भाग नहीं ले पाएंगे।

तो वहीं आपको जारी बिग बैश लीग में उनके प्रदर्शन के बारे में बताएं तो वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। टर्नर ने जारी सीजन में कुल 3 मैच खेले, जिसमें वह सिर्फ एक बार ही बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 83.33 के स्ट्राइक रेट से कुल 19 रनों की पारी खेली। साथ ही बता दें कि होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ वह टूर्नामेंट में पहले ओवर में ही गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन से लेकर विराट कोहली तक इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका में लगाएं हैं शतक

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?