इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल से भी रिटायर हुए अश्विन, पढ़ें बड़ी खबर

इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल से भी रिटायर हुए अश्विन, पढ़ें बड़ी खबर

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद, अब आईपीएल से भी की संन्यास की घोषणा कर दी है।

 

Ravichandran Ashwin (Image Credit Twitter X)
Ravichandran Ashwin (Image Credit Twitter X)

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद, अब आईपीएल को भी कहा अलविदा कह दिया है। आज 27 अगस्त को उन्होंने ट्वीट कर इस बात की सूचना दी की अब वह आईपीएल में भी नजर नहीं आएंगे। फिलहाल में अश्विन को सीएसके के टीम से रिलीज करने की बातें चल रही थी जिसपर रवि अश्विन ने टीम की मैनेजमेंट से स्पष्टीकरण भी माँगा था, लेकिन इस पर कोई अपडेट नहीं आया।

इस सब में एक चीज तो साफ था की अश्विन और सीएसके के बीच में कुछ तो चल रहा है। आईपीएल की ट्रेड से पहले अश्विन ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी। पिछले सीजन में उन्हें सीएसके ने 9.75 करोड़ में खरीदा था जहां उनका प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा, आश्विन ने अपनी आईपीएल सफर की शुरुआत सीएसके के साथ ही साल 2009 में की थी, और अब 2025 में भी उनका सफर सीएसके से साथ ही खत्म हो गया।

अश्विन ने ट्वीट के माध्यम से की घोषणा

अश्विन ने आज अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा- ‘आज एक खास दिन है और इसलिए एक खास शुरुआत भी। कहा जाता है कि हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। मेरा समय बतौर आईपीएल क्रिकेटर आज समाप्त हो रहा है, लेकिन दुनिया भर की अलग-अलग लीगों में खेल के नए अनुभवों का मेरा सफर आज से शुरू हो रहा है।

मैं सभी फ्रेंचाइजियों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे बेहतरीन यादें और रिश्ते दिए। सबसे अहम तौर पर मैं आईपीएल और बीसीसीआई का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया। आगे आने वाले समय का पूरा आनंद लेने और उसका सबसे अच्छा उपयोग करने के लिए उत्साहित हूं।’

2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय आश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, जिसने सबको चौंका दिया था और अब भी वैसे ही कुछ उन्होंने आईपीएल से पहले भी कर दिया है। आश्विन साल 2009 से अब तक कुल 221 मैच में 187 विकेट्स लिए हैं और कुल 833 रन बनाए हैं।

close whatsapp