मोहब्बत वाले दिन अश्विन की पत्नी ने शेयर की प्यारी तस्वीर
साल 2011 में अश्विन और प्रीति ने की थी शादी।
अद्यतन - फरवरी 14, 2022 1:15 अपराह्न
टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनका नाम काफी तेजी से ट्रेंड हो रहा है। चाहे वो मैदान के अंदर हो या मैदान के बाहर किसी न किसी वजह से अश्विन की चर्चा होती रहती है। लेकिन इस बार वो किसी और वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं।
आज पूरा विश्व प्यार का दिन यानी की वैलेंटाइन डे मना रहा है और एक बार फिर अश्विन काफी तेजी से ट्रेंड करने लगे हैं। दरअसल अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अश्विन के संग एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है और साथ ही में उन्होंने अश्विन को वैलेंटाइन डे विश किया है। उनके पोस्ट करने के साथ ही अश्विन एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं।
यहां देखिए अश्विन की पत्नी का वो पोस्ट
अश्विन, जो दो बेटियों के पिता हैं, उन्होंने कई मौकों पर अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, विशेष रूप से अपनी पत्नी और अपनी बेटियों को दिया है। अनुभवी ऑफ स्पिनर अश्विन और उनकी पत्नी प्रीति बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ते थे, बचपन में दोनों दोस्त थे और ये दोस्ती जीवन भर साथ के लिए निभाने में बदल गई।
अश्विन और प्रीति ने शुरुआत में कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया। उसके बाद दोनों ने 2011 की शुरुआत में सगाई की थी। वहीं उसी साल के अंत यानी कि 13 नवंबर, 2011 को अश्विन और प्रीति ने चेन्नई में एक भव्य पारंपरिक शादी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।
अब राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलेंगे आर अश्विन
अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलते दिखेंगे। इस दौरान आईपीएल 2022 ऑक्शन में उन्हें राजस्थान ने पांच करोड़ रुपये में अपने साथ लिया। आर अश्विन मार्की प्लेयर्स के सेट का हिस्सा थे, उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। अश्विन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स जैसे फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।