एशिया कप से पहले विराट कोहली के बचपन के कोच ने उनके फॉर्म को लेकर व्यक्त की यह चिंता की बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप से पहले विराट कोहली के बचपन के कोच ने उनके फॉर्म को लेकर व्यक्त की यह चिंता की बात

एशिया कप 2022 में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।

Indian batter Virat Kohli. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)
Indian batter Virat Kohli. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)

वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय किसी एक बात को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिलती है तो वह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का फॉर्म जो पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतकीय पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके हैं। अब कोहली आगामी एशिया कप में खेलते हुए नजर आयेंगे, जिसमें टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को दुबई के मैदान पर खेलना है। लेकिन कोहली के बचपन के कोच राजमकुमार शर्मा ने उनको लेकर एक चिंता भी व्यक्त की है।

दरअसल साल 2022 में विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी कम टी-20 मुकाबले खेले हैं, ऐसे में उनका एशिया कप में शानदार प्रदर्शन काफी मुश्किल हो सकता है जो सभी के लिए एक चिंता की बात है। साल 2022 में कोहली ने सिर्फ 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वहीं उन्हें वेस्टइंडीज और उसके बाद अब जिंबाब्वे दौरे पर भी आराम दिया गया है।

राजकुमार शर्मा ने इंडिया न्यूज स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान अपने दिए बयान में कहा कि, एक जो थोड़ी चिंता की बात है वह यह कि कोहली ने इस साल अभी तक अधिक टी-20 मुकाबले नहीं खेले हैं। लेकिन मैं इसको लेकर काफी अधिक चिंतित नहीं हूं क्योंकि वह लगातार खुद को तैयार कर रहा है। वह काफी सकारात्मक दिख रहा है और फिर से रिफ्रेश होकर खेलने उतरेगा जिसके चलते हमें अधिक चिंता करने की कोई बात नहीं है।

कोहली खुद को नई रणनीति में ढाल लेंगे

रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में एक अलग ही सोच के साथ मैदान पर खेलते हुए दिखाई दी है। जिसमें टीम लगातार आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी कर रही है और ऐसे में विराट कोहली के लिए इस रणनीति को बतौर बल्लेबाज अपनना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। लेकिन राजकुमार शर्मा के अनुसार कोहली के बड़े खिलाड़ी हैं और उन्हें अच्छी तरह से पता है कि कब किस तरह से रन बनाना है।

शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि, हम सभी जानते हैं कि कोहली किस तरह से अपने स्टार्ट को एक बड़े स्कोर में तब्दील कर लेते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में भले ही ऐसा नहीं हो सका। इसके बावजूद वह एक समझदार खिलाड़ी हैं और उन्हें अच्छी तरह से पता है कि कब किस परस्थिति में कैसे खेलना है।

close whatsapp