एशिया कप 2022: हम बस यही चाहते हैं कि विराट कोहली जल्द से जल्द अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आ जाए: हांगकांग के कप्तान निजाकत खान - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: हम बस यही चाहते हैं कि विराट कोहली जल्द से जल्द अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आ जाए: हांगकांग के कप्तान निजाकत खान

भारत और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।

nizakat khan and virat kohli (source- gettyimages)
nizakat khan and virat kohli (source- gettyimages)

एशिया कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। अब उनका दूसरा मुकाबला हांगकांग के खिलाफ है। अगर भारत इस मुकाबले को जीत लेती है तो वो अपना स्थान सुपर 4 में लगभग पक्का कर लेगी।

भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से पहले हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने कहा है कि वो विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। न्यूज़24 स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान निजाकत ने बताया कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण रन बनाए और भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा है कि वो एक और बार विराट कोहली को बड़ा स्कोर बनाते हुए देखना चाहते हैं।

हांगकांग के कप्तान ने कहा कि, ‘मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और हम यही चाहते हैं कि वो अपने फॉर्म में वापस आ जाए और एक और बार बड़ा स्कोर बनाए। बता दें, विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में 35 रन की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। विराट कोहली को वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया था, लेकिन एशिया कप में उन्हें टीम में वापस बुलाया गया।

पिछली बार जब हमने भारत के खिलाफ खेला था तब हम मात्र 20 रनों से हार गए थे: निजाकत खान

निजाकत खान ने बताया कि जब एशिया कप 2018 में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था तब उन्होंने भारत को कड़ी चुनौती दी थी और मात्र 20 रन से हारे थे। खान को उम्मीद है कि एशिया कप 2022 में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

खान ने कहा कि, ‘एशिया कप 2018 में हम भारत से मात्र 20 रन से हार गए थे। टी-20 में कुछ भी हो सकता है। आपको नहीं पता कि कब कौन सा गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर जाए या कौन सा बल्लेबाज कुछ ही ओवरों में तेजी से रन बना जाए।

हमने पहले भी कई बार देखा है कि कैसे टॉप की टीमें एसोसिएट टीमों से मात खा चुकी है। हम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अपने योजना के तहत ही मुकाबला खेलेंगे। भारत और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।

close whatsapp