Asia Cup 2023: मैचों के दौरान ग्राउंड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर ACC अध्यक्ष Jay Shah मेहरबान, होने जा रही है पैसों की बारिश - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: मैचों के दौरान ग्राउंड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर ACC अध्यक्ष Jay Shah मेहरबान, होने जा रही है पैसों की बारिश

Asia Cup 2023 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है।

Jay Shah (Image Credit- Twitter)
Jay Shah (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जा रहा एशिया कप 2023 किसी रोमांचक यात्रा से कम नहीं रहा है। बता दें कि 30 अगस्त को शुरू हुए टूर्नामेंट के 2 हफ्ते से ज्यादा चले घमासान के बाद आखिरकार फाइनल के लिए दो टीमें मिल गई हैं। भारत और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैच, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

साथ ही आपको बता दें कि ये भी सच है कि इस बार एशिया कप के मैचों के दौरान काफी बारिश देखने को मिली है। तो वहीं बारिश के दौरान ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मेहनत करते हुए मैच को सुचारू रूप से शुरू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस बीच ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को लेकर भी क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिली। दूसरी ओर, अब इन ग्राउंड स्टाफ की मेहनत पर एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) मेहरबान होते हुए नजर आए हैं।

ग्राउंड स्टाफ पर होगी पैसों की बारिश

बता दें कि एसीसी अध्यक्ष व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आज 17 सितंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- क्रिकेट के गुमनाम नायकों को बड़ा सलाम। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को कोलंबो और कैंडी में समर्पित क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।

शाह ने आगे लिखा- स्टाफ की प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत ने एशिया कप 2023 को एक, कभी ना भूलने वाला पल बना दिया है। शानदार पिच से लेकर, हरे-भरे आउटफील्ड तक, उन्होंने सुनिश्चित किया कि रोमांचक क्रिकेट एक्शन के लिए प्लेटफाॅर्म तैयार किया जा सके। यह सफल क्रिकेट के लिए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है। आइए इनकी सेवाओं का मनाएं और उनका सम्मान करें।

देखें जय शाह का यह ट्वीट

 

ये भी पढ़ें- सितंबर 17- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?