Asia Cup 2023: भारत के खिलाफ पाकिस्तान के सर्वकालिक ODI रिकॉर्ड पर कब्जा कर सकते हैं Babar Azam - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: भारत के खिलाफ पाकिस्तान के सर्वकालिक ODI रिकॉर्ड पर कब्जा कर सकते हैं Babar Azam

बाबर आजम हाल ही में सबसे तेज 19 ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

Babar Azam (Photo Source: Twitter)
Babar Azam (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam ने 30 अगस्त को मुल्तान में एशिया कप 2023 के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ शानदार शतक के साथ ODI क्रिकेट में सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ 131 गेंदों में 151 रनों की यादगार पारी खेली, और दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज हाशिम अमला को पछाड़कर सबसे तेज 19 ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। आपको बता दें, दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज ने अपनी इस मनोरंजक और रिकॉर्डतोड़ पारी के दौरान 14 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए और पाकिस्तान को नेपाल के खिलाफ 238 रनों की जीत दिलाने में मदद की।

ODI क्रिकेट में Babar Azam ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के करीब हैं

इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का जारी एशिया कप 2023 में अगला मैच अपने चिर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ 2 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में है। अगर बाबर आजम टीम इंडिया के खिलाफ अपना यह शानदार फॉर्म जारी रखने में कामयाब रहते हैं, तो वह इतिहास रच सकते हैं। दरअसल, बाबर को अब सईद अनवर के 20 ODI शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए केवल एक शतक की जरूरत हैं।

यहां पढ़िए: Asia Cup 2023: Mohammad Shami या जसप्रीत बुमराह, कौन करेगा Babar Azam का शिकार? मोहम्मद कैफ ने दिया जवाब

अगर बाबर आजम भारत के खिलाफ शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह पाकिस्तान के लिए ODI क्रिकेट में सर्वकालिक सबसे अधिक शतक लगाने के सईद अनवर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। हालांकि, भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर खराब मौसम के काले बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन सभी इस ब्लॉकबस्टर मैच के होने की उम्मीद कर रहे हैं।

फखर जमान है टॉप-5 में शामिल

वहीं दूसरी ओर, अगर पाकिस्तान के कप्तान अपना रेड हॉट फॉर्म जारी रखते हैं, तो वह जारी एशिया कप 2023 के दौरान पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं, जिसकी पूरी संभावना हैं। आपको बता दें , बाबर के नाम इस समय 19 ODI शतक है, जबकि टॉप-5 बल्लेबाजों में वर्तमान खिलाड़ियों में कप्तान के अलावा केवल फखर जमान शामिल है, जिनके नाम 10 ODI शतक है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?