Asia Cup 2023: कुलदीप यादव के स्पिन जाल में कैद हुए केएल राहुल, तारीफ के चक्कर में अपनी ही खोल दी पोल! - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: कुलदीप यादव के स्पिन जाल में कैद हुए केएल राहुल, तारीफ के चक्कर में अपनी ही खोल दी पोल!

टीम इंडिया को जारी एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बनाने में कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही है।

Kuldeep Yadav and KL Rahul. (Image Source: BCCI X)
Kuldeep Yadav and KL Rahul. (Image Source: BCCI X)

भारत के कलाई के स्पिनर Kuldeep Yadav इस समय टीम इंडिया के लिए मैच विजेता साबित हो रहे हैं। कुलदीप यादव ने जारी एशिया कप 2023 के पिछले दो सुपर फोर स्टेज के मैचों में 24 घंटे के भीतर 9 विकेट लेकर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया है।

इस चाइनामैन गेंदबाज ने पहले पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर टीम इंडिया को 228 रनों की विशाल जीत दिलाने में मदद की और फिर अगले ही दिन उन्होंने चार विकेट लेकर भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ 41 रनों की जीत दर्ज करने में मदद की। इस रोमांचक जीत के साथ टीम इंडिया ने जारी एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है।

KL Rahul ने की Kuldeep Yadav की जमकर तारीफ

इस बीच, भारत बनाम श्रीलंका मैच के बाद, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज KL Rahul ने कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की और कहा उन्हें कीपिंग करते समय स्पिनर की गेंदबाजी का लुफ्त उठाने में बहुत मजा आता है। केएल राहुल ने तो यहां तक कह दिया कि जब कुलदीप यादव रात के समय गेंदबाजी करते हैं, तो उन्हें पकड़ पाना बहुत मुश्किल होता है।

यहां पढ़िए: Asia Cup 2023: क्या Hardik Pandya की गेंदबाजी से खुश नहीं हैं Rohit Sharma? श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत के बाद कप्तान का बयान हुआ वायरल

केएल राहुल ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कुलदीप यादव सच में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। जब मैं विकेटकीपिंग करता हूं तो मुझे उसे गेंदबाजी करते हुए देखने में बहुत मजा आता है। मैं कभी-कभी रात की रोशनी में नहीं समझ पाता कि वह किस तरह से गेंदबाजी कर रहा है। कुलदीप ने कुछ नई तरकीबें सीखी हैं और परिणाम हम सभी के सामने है। उनकी लय और निष्पादन अब तक बेहद शानदार रहा है।”

राहुल भी बन गए हैं डीमुथ वेलालेग के फैन

श्रीलंका के युवा स्पिनर डीमुथ वेलालेग की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा वह इस मैच में आग उगल रहा था, और उसे पांच विकेट मिले। उसने अपनी टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया। वह श्रीलंका के गेंदबाजी अटैक में सबसे खतरनाक गेंदबाज लग रहा था। अगली बार जब हमारा सामना होगा, तो हम उसका शिकार करने की कोशिश करेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?