Asia Cup 2023: सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं सिराज, अब नेपाल के बल्लेबाजों को गाली देकर नीचा दिखाने की कोशिश की - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं सिराज, अब नेपाल के बल्लेबाजों को गाली देकर नीचा दिखाने की कोशिश की

भारत बनाम नेपाल मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर एक के बाद एक कैच ड्रॉप कर रहे हैं।

Mohammed Siraj. (Image Source: Twitter)
Mohammed Siraj. (Image Source: Twitter)

भारत बनाम नेपाल (IND vs NEP) एशिया कप 2023 मुकाबला इस समय कैंडी के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच नेपाल क्रिकेट टीम और टीम इंडिया दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इस मैच का परिणाम जारी एशिया कप 2023 में उनका भविष्य तय करेगा।

अगर भारत बनाम नेपाल मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और विरोधी टीम ने बल्ले के साथ शानदार शुरुआत की। एक तरफ जहां नेपाल के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना शानदार तरीके से कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर एक के बाद एक कैच ड्रॉप कर रहे हैं।

Mohammed Siraj ने एक बार फिर बीच मैच में प्लेयर से लिए पंगा

इस बीच, Mohammed Siraj एक बार फिर अपने आक्रामक व्यवहार और बिना किसी कारण के विरोधी टीम के खिलाड़ियों को एटीट्यूड दिखाने के कारण आलोचना का शिकार हो गए हैं। दरअसल, इस अहम मैच के छटवें ओवर में भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल भुरटेल को बेवजह छेड़ने की कोशिश करते हुए नजर आए, क्योंकि उस समय भारतीय गेंदबाज विरोधी टीम द्वारा पिट रहे थे।

मोहम्मद सिराज बेहद करीब से भुरटेल को घूरते हुए नजर आए, और अब तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई है, जहां फैंस भारतीय गेंदबाज की खूब आलोचना कर रहे हैं। सिराज और कुशल के बीच की छोटी सी झड़प का अंदाजा वायरल तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है, बाकी जिस तरह से भारतीय गेंदबाज ने अग्रेशन दिखाया उसकी जरुरत नहीं थी, इसलिए फैंस उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं।

यहां पढ़िए: ‘सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट की बातें होंगी’- पाकिस्तान रवाना होने से पहले राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

आपको बता दें, इस समय नेपाल का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 104 है, और टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाएं है, जबकि शार्दुल ठाकुर के साथ एक सफलता लगी है। वहीं सिराज ने अपने 6 ओवरों में 42 रन देकर एक विकेट लिया हैं।

सिराज की हरकत पर ऐसी रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/Rahul02364327/status/1698639961183138043

https://twitter.com/mutrabebazm/status/1698636893804507221

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?