Pakistan की खराब शुरूआत पर फैंस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

PAK vs NEP: ‘नाम खराब कर रहे हैं..’- नेपाल के सामने फिसड्डी साबित हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, फैंस ने उड़ाई धज्जियां

एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जा रहा है।

Pakistan Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Pakistan Cricket Team (Photo Source: Twitter)

Pakistan vs Nepal: एशिया कप (Asia Cup) 2023 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। पूरे 15 साल बाद पाकिस्तान में एशिया कप की वापसी हुई है, टीम पिछले बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन जीत नहीं पाई थी। इस साल ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए टीम शानदार खेल दिखाना चाहेगी। नेपाल के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

लेकिन पाकिस्तान अपने ही जाल में फंसते हुए नजर आई, जब नेपाल ने 10 ओवरों के अंदर ही दो धाकड़ बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। सोशल मीडिया पर फैंस मेजबान पाकिस्तान (Pakistan) को खराब शुरूआत के चलते जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस नेपाल के प्रदर्शन की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

सस्ते में पवेलियन लौटे Pakistan के दोनों ओपनर

नेपाल के खिलाफ मुकाबले के पहले ओवर में फखर जमान ने दो शानदार चौके जड़े थे। जिसके बाद से फैंस और खिलाड़ियों में उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया था। पहले ओवर में पाकिस्तान (Pakistan) ने 9 रन बना लिए थे। लेकिन उसके बाद नेपाल के गेंदबाजों ने वापसी की। छठे ओवर में करण केसी ने फखर जमान को अपना शिकार बनाया। फखर जमान गेंद को दूर मारना चाहते थे।

लेकिन विकेटकीपर आसिफ शेख ने शानदार कैच पकड़ कर टीम को पहली सफलता दिलाई। फखर जमान 20 गेंदों में 14 रन की पारी खेल पाए। जिसके बाद सातवें ओवर की पहली गेंद पर इमाम उल हक नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल के हाथों रन आउट हो गए।

इमाम उल हक 14 गेंदों में 5 रन की शर्मनाक पारी खेल पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने मात्र 25 रन पर अपने दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया। पाकिस्तान (Pakistan) की बल्लेबाजी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- अगर पूरा एशिया कप 2023 टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित होता तो ज्यादा अच्छा होता: बाबर आजम

यहां देखें नेपाल की शानदार शुरूआत को लेकर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/obtahir/status/1696836426720264685?s=20

https://twitter.com/Ankitpachauri69/status/1696834676609126687?s=20

https://twitter.com/anurag_kanaujia/status/1696834836189560953?s=20

https://twitter.com/Nofilterguy_097/status/1696834958785139054?s=20

https://twitter.com/pankaj_dixit08/status/1696835198049194234?s=20

close whatsapp