Asia Cup 2023: सभी टीमों के शानदार फिनिशर की रेटिंग उनके फॉर्म को देखते हुए
ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और सुपर 4 में अपनी जगह बनाई।
अद्यतन - सितम्बर 6, 2023 6:47 अपराह्न
4- मेहदी हसन मीराज (बांग्लादेश, 7.5/10)

वनडे क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश ने कई टैलेंटेड युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है और उन्हें में से एक है मेहदी हसन मीराज। मेहदी हसन मीराज उन खिलाड़ियों में से है जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं और कभी भी आक्रामक क्रिकेट खेल मुकाबले का रूख पूरी तरह से मोड़ सकते हैं।
दिसंबर 2022 में मीराज ने भारत के खिलाफ वनडे मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। बांग्लादेश को 187 रन चाहिए थे लेकिन उनकी टीम 136 रन पर अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी।
मेहदी हसन मीराज ने इस मुकाबले में 38 गेंदों में 39 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली थी। एशिया कप 2023 के बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार शतक जड़ा था।